धार में किराना दुकान से लाइसेंसी बंदूक चोरी:  दो बदमाश बाइक से पहुंचे, दो साथी आगे खड़े रहे; पुलिस ने केस दर्ज किया – Dhar News

धार में किराना दुकान से लाइसेंसी बंदूक चोरी: दो बदमाश बाइक से पहुंचे, दो साथी आगे खड़े रहे; पुलिस ने केस दर्ज किया – Dhar News

धार में किराना दुकान से लाइसेंसी बंदूक चोरी:  दो बदमाश बाइक से पहुंचे, दो साथी आगे खड़े रहे; पुलिस ने केस दर्ज किया – Dhar News


धार के सरदारपुर थाना क्षेत्र के लालपुर-टिमायची गांव में शनिवार शाम सांवरिया किराना स्टोर्स से लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक चोरी हो गई। बाइक से आए बदमाश दुकान की दीवार पर खूंटी में टंगी बंदूक उठाकर फरार हो गए। घटना शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। दुकान संचालक बिरजबाई की शिकायत पर सरदारपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो बदमाश दुकान में पहुंचे, दो साथी आगे खड़े रहे फरियादी बिरजबाई पति रामसिंह गेहलोत (65) निवासी लालपुर-टिमायची ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम दो बदमाश बाइक से दुकान के पास पहुंचे थे। उनके दो अन्य साथी कुछ दूरी पर आगे की तरफ खड़े थे। बिरजबाई के अनुसार, बाइक सवार बदमाश दुकान में दाखिल हुए और दीवार पर खूंटी में टंगी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक उठाकर भाग गए। पति घर में सो रहे थे बिरजबाई के पति रामसिंह गेहलोत ने बताया कि घटना के समय उनकी तबीयत खराब थी और वे घर के अंदर सो रहे थे। उन्होंने भी शाम करीब 7 से 7:20 बजे के बीच दो लोगों को बाइक से दुकान की ओर आते देखा था। दो अन्य लोग आगे खड़े थे। इसी दौरान दुकान की दीवार पर टंगी बंदूक लेकर आरोपी मौके से भाग गए। बाइक सवार संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद सरदारपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के क्षेत्र में बाइक से आए संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस चोरी हुई बंदूक की तलाश के साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों से भी जानकारी जुटा रही है। मामले में जांच जारी है।

Source link
#धर #म #करन #दकन #स #लइसस #बदक #चर #द #बदमश #बइक #स #पहच #द #सथ #आग #खड #रह #पलस #न #कस #दरज #कय #Dhar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *