![]()
धार शहर में बुराई के प्रतीक रावण के दहन के साथ दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 20 अक्टूबर को धार शहर के किला मैदान और दशहरा मैदान में रावण दहन के आयोजन होंगे। किला मैदान पर सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति, नौगांव द्वारा 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आयोजन को यादगार बनाने के लिए समिति के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। पुतले के निर्माण से लेकर मंच, आतिशबाजी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। किला मैदान पर होने वाला आयोजन इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहने वाला है। समिति अपने 45वें वर्ष के आयोजन को विशेष बनाने की तैयारी कर रही है। यहां रावण दहन के दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन होगा। वहीं, 360 डिग्री घूमने वाला रावण दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा। रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर किला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा रावण की नाभि पर तीर चलाने के साथ पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान पर भी होंगी व्यवस्थाएं शहर के दशहरा मैदान पर भी रावण दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नगर पालिका ने मैदान में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान पानी और अग्निशमन वाहन सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
Source link
#धर #म #दशहर #पर #द #सथन #पर #रवण #दहन #कल #मदन #पर #फट #ऊच #रवण #डगर #घमत #पतल #रहग #खस #आकरषण #Dhar #News


