टॉक्सिक की रिलीज वाले दिन राम गोपाल वर्मा का एक पोस्ट वायरल हो गया है। इस पोस्ट को लोग राम गोपाल वर्मा का टॉक्सिक पर तंज के रूप में देख रहे हैं। आइए जानते हैं राम गोपाल वर्मा ने ऐसा क्या लिखा?
टॉक्सिक आज यानी 26 अगस्त को आखिरकार रिलीज हो चुकी है। यश की फिल्म की कई बार रिलीज डेट पोस्टपोन हुई थी। ये फिल्म सबसे पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अगर ऐसा होता, तो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी टक्कर देखने को मिलती। वो टक्कर होती धुरंधर 2 और टॉक्सिक की। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब टॉक्सिक की रिलीज के बाद राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 को लेकर एक पोस्ट किया है।
राम गोपाल वर्मा ने क्या किया पोस्ट?
राम गोपाल वर्मा का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को लोग राम गोपाल वर्मा का टॉक्सिक पर तंज के जैसे ले रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने बुधवार को पोस्ट में लिखा- अब फिर से धुरंधर देख रहा हूं।
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
राम गोपाल वर्मा ने इस पोस्ट में कहीं भी यश की टॉक्सिक का नाम नहीं लिया है, लेकिन लोग इसे इस तरह से देख रहे हैं कि राम गोपाल वर्मा ने टॉक्सिक पर वार किया है। राम गोपाल वर्मा के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- भाई टॉक्सिक से भी ज्यादा टॉक्सिक है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आप धुरंधर से नफरत करने वालों के जख्मों पर नमक क्यों लगा रहे हो?
एक यूजर ने राम गोपाल वर्मा को सलाह दी कि उन्हें अपने सहकर्मी के काम की इज्जत करनी चाहिए और इस तरह के पोस्ट करने से बचना चाहिए। एक ने लिखा- भाई धुरंधर देख रहे हैं, इससे अच्छा अपनी सारी फ्लॉप फिल्में देख लें। एक ने कहा- तुमने लास्ट हिट कब दी थी?
बॉक्स ऑफिस पर यश का तूफान, 100 करोड़ के पार यश की फिल्म
टॉक्सिक की बात करें तो इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा दिया है। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं, फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हुई है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में चार फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।
टॉक्सिक फिल्म के बारे में
टॉक्सिक को सोशल मीडिया पर भले ही मिले-जुले रिव्यूज मिले हों, लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ और ही कहानी कह रहा है। इस फिल्म में यश के साथ हुमा कुरैशी, नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार नजर आए हैं।

