अपना घर किराए पर देना मकान मालिक के लिए कमाई का एक जरिया हो सकता है, लेकिन कई बार किराएदार के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद खड़ा हो जाता है। इनमें बिजली बिल का भुगतान भी एक आम समस्या है। मान लीजिए कि आपने अपना मकान किराए पर दिया है और किराएदार कई महीनों तक बिजली बिल जमा नहीं करता। ऐसे में सवाल उठता है कि बकाया बिल कौन भरेगा?
क्या बिजली विभाग मकान मालिक से पैसे वसूल सकता है या इसकी पूरी जिम्मेदारी किराएदार की होगी? इसका जवाब समझने के लिए बिजली कनेक्शन और किराए से जुड़े नियमों को जानना जरूरी है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

2 of 5
किराएदार ने बिजली बिल नहीं भरा तो क्या होगा?
– फोटो : Adobe Stock
बिजली कनेक्शन किसके नाम पर है?
- सबसे पहले यह देखना चाहिए कि घर का बिजली कनेक्शन मकान मालिक के नाम पर है या किराएदार के नाम पर
- अगर कनेक्शन मकान मालिक के नाम पर है, तो बिजली कंपनी के रिकॉर्ड में वही उपभोक्ता होता है
- ऐसी स्थिति में बिल बकाया होने पर मकान मालिक को बिजली कंपनी के साथ भुगतान संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

3 of 5
किराएदार ने बिजली बिल नहीं भरा तो क्या होगा?
– फोटो : Amar Ujala
- हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि किराएदार की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है
- अगर रेंट एग्रीमेंट में साफ लिखा है कि बिजली बिल किराएदार भरेगा, तो मकान मालिक उससे बकाया राशि की मांग कर सकता है जरूरत पड़ने पर वो रेंट एग्रीमेंट और बाकी प्रूफ के आधार पर उचित कानूनी रास्ता अपना सकता है

4 of 5
किराएदार ने बिजली बिल नहीं भरा तो क्या होगा?
– फोटो : Adobe Stock
अगर बिजली कनेक्शन किराएदार के नाम पर है?
- अगर बिजली कनेक्शन किराएदार के नाम पर है, तो बिल भरने की पहली जिम्मेदारी किराएदार की होगी
- ऐसी स्थिति में बिजली कंपनी का रिकॉर्ड यह पहचानने में मदद करता है कि बिल किसके नाम पर जारी हुआ है
- हालांकि, ऐसे में केवल कनेक्शन का नाम देखकर ही ये तय नहीं होता क्योंकि इसके पीछे कई नियम भी काम करते हैं
- इसलिए मकान मालिक को किराएदार के साथ कनेक्शन और बिल भुगतान की शर्तें स्पष्ट रखनी चाहिए

5 of 5
किराएदार ने बिजली बिल नहीं भरा तो क्या होगा?
– फोटो : Adobe Stock
मकान मालिक को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
- घर किराए पर देने से पहले बिजली बिल की स्थिति चेक कर लें
- किराएदार को पिछले बकाया और मौजूदा मीटर रीडिंग की जानकारी दें
- रेंट एग्रीमेंट में बिजली का बिल कौन भरेगा जैसी जरूरी जानकारी लिखें
Source link
#धयन #दघर #क #करएदर #न #बजल #बल #नह #भर #त #कन #हग #जममदर #हर #मकन #मलक #क #जनन #चहए #य #बत #Tenant #Fails #Pay #Electricity #Bill #Responsible #Landlord #Tenant



