फ्रिज को खाने की चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हर खाने की चीज को फ्रिज में रख देना सही है।
दरअसल, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें कमरे के सामान्य तापमान पर रखना ज्यादा बेहतर होता है। वहीं, कुछ खाद्य पदार्थों को फ्रिज में रखने से उनकी बनावट और स्वाद प्रभावित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इन चीजों के बारे में जान सकते हैं…

2 of 6
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में?
– फोटो : Amar Ujala AI
कौन सी खाने की चीजों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए?
नंबर 1
- आलू को फ्रिज में रखने की सलाह आमतौर पर नहीं दी जाती, क्योंकि कम तापमान में आलू का स्टार्च शुगर में बदल सकता है
- इससे आलू को पकाने के दौरान ज्यादा एक्रिलामाइड बनने की स्थिति बन सकती है
- आलू को ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखना बेहतर माना जाता है
- साथ ही प्लास्टिक के किसी थैले या बैग में बंद करके रखने की जगह पर आलू को हवादार जगह पर रखना बेहतर विकल्प हो सकता है

3 of 6
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में?
– फोटो : Adobe stock
नंबर 2
- पूरे और बिना कटे प्याज को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए
- नमी के कारण प्याज की गुणवत्ता और स्टोरेज लाइफ प्रभावित हो सकती है
- लहसुन को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए, इसकी जगह पर आप इसे सूखी और हवादार जगह पर रख सकते हैं

4 of 6
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में?
– फोटो : Freepil.com
नंबर 3
- कच्चे केले को फ्रिज में रखने से उसके पकने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है
- साथ ही केले के छिलके पर ठंड की वजह से काले धब्बे भी पड़ जाते हैं
- इसलिए केले को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए

5 of 6
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में?
– फोटो : Adobe Stock
फ्रिज में खराब होने का खतरा कैसे बढ़ता है?
- फ्रिज में गलत तरीके से खाने की चीजों को रखने से केवल खाने की गुणवत्ता ही प्रभावित नहीं होती बल्कि, बहुत ज्यादा सामान ठूंसने से यानी फ्रिज को सामान से भर देने से ठंडी हवा का सर्कुलेशन भी प्रभावित हो सकता है
- यही नहीं, खुले या तेज गंध वाली खाने की चीजें फ्रिज में दूसरी चीजों की गंध और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं
Source link
#धयन #दफरज #म #य #चज #रखन #पड #सकत #ह #महग #खन #क #सथ #फरज #भ #ह #सकत #ह #खरब #Keeping #Foods #Fridge #Bad #Idea #Check #Details



