सेविंग्स अकाउंट में पैसा रखना लगभग हर किसी के लिए जरूरी होता है। सैलरी आने से लेकर बिल भरने और रोजमर्रा के खर्च तक, ज्यादातर काम इसी खाते से जुड़े होते हैं।
पर कई बार खाते में रखी रकम धीरे-धीरे कम होती रहती है, क्योंकि बैंक की तरफ से लगने वाले कुछ छोटे-छोटे शुल्क हमारे खाते से कटते रहते हैं। इसमें न्यूनतम बैलेंस, एटीएम ट्रांजेक्शन, डेबिट कार्ड और एसएमएस अलर्ट जैसे चार्ज शामिल होते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इन छिपे हुए चार्ज से पैसे बचा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

2 of 5
बैंक खाते में लगने वाले एक्स्ट्रा चार्ज से कैसे बचें?
– फोटो : Adobe Stock
कैसे बचा सकते हैं बैंक खाते पर लगने वाले चार्ज को?
खाता खोलने से पहले चार्ज जरूर समझें
- नया सेविंग्स अकाउंट खुलवाते समय सिर्फ बैंक का नाम या ब्याज दर देखना पर्याप्त नहीं है
- यह भी चेक करना चाहिए कि खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना जरूरी है या नहीं
- बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट यानी बीएसबीएडी बैंक खाता खुलवाने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि ये न्यूनतम बैलेंस से बचाने में मदद कर सकता है

3 of 5
बैंक खाते में लगने वाले एक्स्ट्रा चार्ज से कैसे बचें?
– फोटो : Adobe Stock
- दरअसल, आरबीआई के नियमों के तहत इस तरह के बैंक खातों में निर्धारित बुनियादी सुविधाएं बिना न्यूनतम बैलेंस की शर्त के उपलब्ध कराई जाती हैं
- वहीं, सामान्य सेविंग्स अकाउंट में बैंक की ओर से तय एमएबी यानी मिनिमम एवरेज बैलेंस बनाए रखने की शर्त हो सकती है और शर्त पूरी नहीं होने पर बैंक शुल्क लगा सकता है

4 of 5
बैंक खाते में लगने वाले एक्स्ट्रा चार्ज से कैसे बचें?
– फोटो : Adobe Stock
एटीएम और डेबिट कार्ड के चार्ज भी देखें
- एटीएम से मिलने वाली मुफ्त ट्रांजेक्शन सीमा खत्म होने के बाद अतिरिक्त शुल्क लग सकता है
- यह सीमा और शुल्क बैंक की शर्तों पर निर्भर करते हैं
- इसी तरह डेबिट कार्ड पर सालाना शुल्क भी बैंक और कार्ड के प्रकार के अनुसार अलग हो सकता है
- अगर किसी कार्ड की सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आप उसे बंद करवा सकते हैं जिससे आप कार्ड पर लगने वाले चार्ज को बचा सकते हैं

5 of 5
बैंक खाते में लगने वाले एक्स्ट्रा चार्ज से कैसे बचें?
– फोटो : Adobe Stock
बहुत ज्यादा बैंक खाते भी परेशानी बन सकते हैं
- कई बैंक खाते होने पर दिक्कतें हो सकती हैं और हर खाते का हिसाब रखने में दिक्कत हो सकती है
- एक खाते का इस्तेमाल सैलरी और रोजमर्रा के खर्च के लिए इस्तेमाल हो सकता है जबकि, दूसरे बैंक खाते का इस्तेमाल आप बचत करने और इमरजेंसी में जरूरत पड़ने के लिए कर सकते हैं
- वहीं, जरूरत से ज्यादा खाते रखने पर हर खाते की एमएबी शर्त और अलग-अलग शुल्क पर नजर रखना मुश्किल हो सकता है
Source link
#धयन #दबक #खत #स #बन #पत #चल #कट #रह #ह #पस #जन #कय #ह #य #छप #चरज #और #कस #कर #इनह #कम #Hidden #Bank #Charges #Save #Money #Unnoticed #Bank #Account #Fees


