IRCTC Tatkal Ticket Booking Speed Comparison: भारतीय रेलवे में तत्काल टिकट बुक करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है। सुबह 10 बजे एसी और 11 बजे स्लीपर श्रेणी की बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट पर अचानक लाखों लोगों का ट्रैफिक आ जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि तत्काल टिकट की तेज बुकिंग के लिए नई IRCTC वेबसाइट बेहतर है या पुराना इंटरफेस?
रेलवे के नए सर्वर और अपग्रेटेड पोर्टल को खास तौर पर हाई ट्रैफिक और तेज गति से टिकट बुक करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। आइए इस लेख में समझते हैं कि किस प्लेटफॉर्म पर बुकिंग तेजी से होती है।

2 of 5
आईआरसीटीसी नई बनाम पुरानी वेबसाइट
– फोटो : AI
नई वेबसाइट की तेज गति और आधुनिक सर्वर
- आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट को एडवांस्ड तकनीक और मजबूत सर्वर के साथ तैयार किया गया है।
- इस वजह से तत्काल बुकिंग का समय शुरू होते ही नई वेबसाइट भारी ट्रैफिक को आसानी से संभाल लेती है।
- पुराने इंटरफेस की तुलना में नई वेबसाइट का पेज तेजी से लोड होता है, जिससे टिकट बुक करते समय हैंग होने या एरर आने की संभावना काफी कम रहती है।

3 of 5
आईआरसीटीसी नई बनाम पुरानी वेबसाइट
– फोटो : AI
तत्काल टिकट के लिए मास्टर लिस्ट तैयार रखें
- नई वेबसाइट पर आप बुकिंग शुरू होने से पहले ही ‘मास्टर लिस्ट’ में यात्रियों का नाम, उम्र और सीट चॉइस सेव करके रख सकते हैं।
- तत्काल बुकिंग खुलते ही आपको एक-एक यात्री का विवरण दोबारा भरने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ता।
- एक क्लिक में सभी विवरण अपने आप भर जाते हैं, जिससे टिकट बुक करने में कीमती सेकंड बच जाते हैं।

4 of 5
पेमेंट के समय बचता है काफी समय
– फोटो : Adobe Stock
पेमेंट के समय बचता है काफी समय
- नई वेबसाइट पर IRCTC iMudra या IRCTC Wallet के जरिए पेमेंट करने पर बैंक के ओटीपी का इंतजार नहीं करना पड़ता है।
- इससे आपका पेमेंट महज कुछ सेकंड में पूरा हो जाता है।
- इसके विपरीत अन्य पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करने या पुरानी प्रक्रिया से पेमेंट करने में ओटीपी आने तक टिकट वेटिंग में जाने का खतरा बढ़ जाता है।

5 of 5
Indian Railways
– फोटो : Adobe Stock
एप या वेबसाइट: कौन सा विकल्प है सबसे बेस्ट?
- वेबसाइट के अलावा IRCTC Rail Connect एप भी तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एक बेहतरीन और तेज विकल्प है।
- अगर आपके फोन में 5G इंटरनेट की तेज स्पीड है, तो एप से मास्टर लिस्ट का उपयोग करके तत्काल टिकट बुक करना नई वेबसाइट जितना ही आसान और तेज रहता है।
- सही तैयारी के साथ नई वेबसाइट से अगर टिकट बुक करते हैं तो कंफर्ट टिकट मिलने संभावना काफी बढ़ जाती है।
Source link
#नई #वबसइट #य #परन #वबसइट #कसपर #जलद #बक #ह #रह #ततकल #टकट #यह #जन #इसस #जड #बत #Irctc #Website #Faster #Booking #Tatkal #Tickets #Rules


