नकली हथियारों के साथ नाबालिगों ने बनाई रील:  इंस्टाग्राम पर ‘बदमाश’ दिखाने की कोशिश; पुलिस ने थाने बुलाकर दी समझाइश – Narsinghpur News

नकली हथियारों के साथ नाबालिगों ने बनाई रील: इंस्टाग्राम पर ‘बदमाश’ दिखाने की कोशिश; पुलिस ने थाने बुलाकर दी समझाइश – Narsinghpur News

नकली हथियारों के साथ नाबालिगों ने बनाई रील:  इंस्टाग्राम पर ‘बदमाश’ दिखाने की कोशिश; पुलिस ने थाने बुलाकर दी समझाइश – Narsinghpur News


नरसिंहपुर जिले में इंस्टाग्राम पर नकली हथियार लहराते हुए खुद को ‘बदमाश’ बताने वाली रील वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो में शामिल नाबालिगों और उनके परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई, जबकि एक बालिग युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, करेली क्षेत्र के कुछ नाबालिगों ने इंस्टाग्राम पर नकली पिस्टल और कट्टा लहराते हुए खुद को करेली, गोटेगांव और नरसिंहपुर क्षेत्र का बदमाश बताते हुए रील बनाई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। नाबालिगों और परिजनों को थाने बुलाया मंगलवार को पुलिस ने वीडियो में शामिल सभी नाबालिगों और उनके परिजनों को संबंधित थानों में बुलाया। पुलिस ने सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और इस तरह की गतिविधियों के कानूनी परिणामों की जानकारी देते हुए कड़ी समझाइश दी। इसके बाद नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में शामिल एक बालिग युवक के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले की जांच भी जारी है। पुलिस की चेतावनी- अपराध की गतिविधि बर्दाश्त नहीं करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, अपराध का महिमामंडन या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#नकल #हथयर #क #सथ #नबलग #न #बनई #रल #इसटगरम #पर #बदमश #दखन #क #कशश #पलस #न #थन #बलकर #द #समझइश #Narsinghpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *