नगर निगम परिषद के 4 साल का रिपोर्ट कार्ड:  नेहरू स्टेडियम के रिवाइवल का काम शुरू नहीं कर पाए – महापौर – Indore News

नगर निगम परिषद के 4 साल का रिपोर्ट कार्ड: नेहरू स्टेडियम के रिवाइवल का काम शुरू नहीं कर पाए – महापौर – Indore News

नगर निगम परिषद के 4 साल का रिपोर्ट कार्ड:  नेहरू स्टेडियम के रिवाइवल का काम शुरू नहीं कर पाए – महापौर – Indore News


इंदौर नगर निगम परिषद के 4 साल हो गए है। अब परिषद के पास एक साल का समय और बचा है। जिसमें कई महत्वपूर्ण काम किए जाना है। मंगलवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा कि और 4 साल (2022-2026) का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इसमें उन्होंने पिछले चार सालों में किए गए कामों की उपलब्धियों को भी बताया। 60 मेगावाट का सोलर प्लांट महापौर ने बताया कि इंदौर देश का पहला नगर निगम बना जिसने म्युनिसिपल ग्रीन ब्रांड जारी किया। इससे जुटाई गई राशि से जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया। उनका दावा है कि इससे निगम के बिजली खर्च में हर महीने करीब 4 करोड़ रुपए की बचत हो रही है। 40 नई टंकियां बनेंगी भविष्य में पेयजल की जरूरतों को देखते हुए 2156.16 करोड़ रुपए की लागत से चार मेगा जलप्रदाय परियोजनाओं का काम शुरू किया है। इसके अंतर्गत 400 एमएलडी क्षमता का आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 1650 एमएलडी इनटेक वेल, 40 नई ओवरहेड टंकियां, 1577 किलोमीटर से ज्यादा नई पाइपलाइन, लगभग 2.48 लाख नए घरेलू नल कलेक्शन और एससीएडीए आधारित स्मार्ट जल प्रबंधन प्रणाली विकसित की जा रही है। 122.09 करोड़ की 7 सीवरेज परियोजनाएं पूरी अब इंदौर ने सीवर मुक्त शहर व स्वच्छ नदियां का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले चार सालों में 122.09 करोड़ की लागत से 7 प्रमुख सीवरेज परियोजनाएं पूरी हुई और 30.65 किमी नई सीवर लाइन बिछाई गई। वर्तमान में 55.28 करोड़ की 9 परियोजनाएं निर्माणाधीन है, जबकि नमामि गंगे, अमृत 2.0, सिंहस्थ – 2028 और अर्बन चैलेंज फंड के माध्यम से लगभग 1900 करोड़ की परियोजनाओं की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिनसे 687 एमएलडी नई उपचार क्षमता और 450 किमी से अधिक नया नेटवर्क विकसित होगा। अमृत 2.0 के तहत निगम सीमा में शामिल 29 गांवों में पेयजल और ड्रेनेज नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। 800 करोड़ से ज्यादा की रोड परियोजनाएं भविष्य की ट्रैफिक आवश्यकताओं को देखते हुए 800 करोड़ से ज्यादा की रोड परियोजनाओं को रफ्तार दी है। 23 मास्टर प्लान सड़कों सहित लगभग 36 प्रमुख सड़क एवं लिंक रोड विकसित किए गए। एमआर-10 से एमआर-12 लिंक रोड, एयरपोर्ट लिंक रोड, चंदन नगर लिंक रोड, एडवांस अकादमी से रिंग रोड सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम हुए है। भविष्य पर फोकस महापौर भार्गव ने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम का फोकस सीवर मुक्त इंदौर, अमृत 2.0, नमामि गंगे, सिंहस्थ-2028, नई जल प्रदाय परियोजनाएं, आधुनिक रोड नेटवर्क, डिजिटल गवर्नेंस, पर्यावरण संरक्षण, उपचारित जल के वापस उपयोग, जलवायु अनुकूल विकास और लोगों की सहभागिता आधारित शहरी प्रबंधन पर रहेगा। 4 सालों में इंदौर ने स्वच्छता की उपलब्धियों को आधार बनाकर पानी, रोड, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, डिजिटल नवाचार, वित्तीय अनुशासन और सुशासन के एरिया में विकास का नया मानक स्थापित किया है। शुरू नहीं कर पाए नेहरू स्डेटियम के रिवाइवल का काम महापौर ने कहा कि भविष्य के इंदौर की आधारशिला रखने का काम हमने किया है। आने वाली पीढ़ी के लिए पानी, सीवरेज ट्रीटमेंट, 23 मास्टर प्लान की रोड के माध्यम से सड़कों का नेटवर्क ओर इनको 1 साल में अधिकतम पूरा करना हमारा लक्ष्य है। नेहरू स्टेडियम के रिवाइवल का काम है जिसे हम शुरू नहीं कर पाए है। बाकी कम हम शुरू कर चुके है। पुराने जो मार्केट थे, उसमें दो मार्केट सालभर में पूरे हो जाएंगे।

Source link
#नगर #नगम #परषद #क #सल #क #रपरट #करड #नहर #सटडयम #क #रवइवल #क #कम #शर #नह #कर #पए #महपर #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *