किचन में चाकू का इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है। सब्जियां काटने से लेकर फल और दूसरी चीजें तैयार करने तक चाकू हमारी रोज की जरूरत है। लेकिन कई घरों में शिकायत रहती है कि चाकू कुछ ही समय में कुंद हो जाता है और सब्जियां काटने में परेशानी होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो जरूरी नहीं कि चाकू ही खराब हो। आपकी कुछ रोज की आदतें भी इसकी धार को जल्दी खराब कर सकती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

2 of 5
नया चाकू भी जल्दी खो देता है धार?
– फोटो : Adobe stock
कांच या पत्थर के बोर्ड पर न काटें
कई लोग किचन में कांच, पत्थर या बहुत सख्त सतह वाले कटिंग बोर्ड पर सब्जियां काट लेते हैं। ऐसी सतह पर चाकू की धार बार-बार टकराने से जल्दी खराब हो सकती है। इसके लिए लकड़ी या अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक का कटिंग बोर्ड बेहतर विकल्प माना जाता है।

3 of 5
नया चाकू भी जल्दी खो देता है धार?
– फोटो : Adobe stock
चाकू से जमी हुई चीजें न काटें
जमी हुई सब्जी, मांस या दूसरी बहुत सख्त चीजों को चाकू से काटने की कोशिश करने पर ब्लेड पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे धार को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी चीजों को पहले थोड़ा नरम होने दें और फिर काटें।

4 of 5
नया चाकू भी जल्दी खो देता है धार?
– फोटो : Adobe stock
अच्छी तरह साफ करके सुखाएं
इसलिए चाकू की जरूरत के हिसाब से ही उसे तेज करें और इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह साफ करके सुखाकर रखें। यानी चाकू को लंबे समय तक तेज रखना है तो सिर्फ धार तेज करने पर ध्यान न दें। उसे किस सतह पर और किस तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, यह भी उतना ही जरूरी है।

5 of 5
नया चाकू भी जल्दी खो देता है धार?
– फोटो : Instagram
ढीले चाकुओं को दराज में न रखें
कई लोग चाकू को दूसरे चम्मच, कांटे और बर्तनों के साथ दराज में डाल देते हैं। आपस में टकराने से धार पर छोटे-छोटे नुकसान हो सकते हैं। चाकू को अलग जगह या ब्लेड कवर के साथ रखना बेहतर है। धार तेज करने के लिए सही उपकरण और सही तरीका जरूरी है। बार-बार गलत तरीके से धार तेज करने पर ब्लेड का किनारा असमान हो सकता है।
घर की छत पर लगी पानी की टंकी कितने दिन में साफ करनी चाहिए? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही जवाब
चावल पकाने के बाद जिस पानी को समझते हैं बेकार, घर के इन कामों में आ सकता है बड़े काम
Source link
#नय #चक #भ #जलद #ख #दत #ह #धर #कचन #म #कह #आप #त #नह #कर #रह #य #गलत #Kitchen #Knife #Dull #Quickly #Common #Mistakes #Avoid



