नरसिंहपुर ने पुलिस ने 2.42 किलो गांजा जब्त किया:  अवैध मादक पदार्थ तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार – Narsinghpur News

नरसिंहपुर ने पुलिस ने 2.42 किलो गांजा जब्त किया: अवैध मादक पदार्थ तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार – Narsinghpur News

नरसिंहपुर ने पुलिस ने 2.42 किलो गांजा जब्त किया:  अवैध मादक पदार्थ तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार – Narsinghpur News


नरसिंहपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करेली थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 2 किलो 420 ग्राम गांजा जब्त किया है। पहली कार्रवाई करेली पुलिस ने बरमान क्षेत्र में की। बैहर तिराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा और पूछताछ की। इनको किया गिरफ्तार तलाशी लेने पर घनश्याम रजक (30), निवासी बरमान, और दुष्मंत पात्र (44), निवासी मयूरभंज, ओडिशा के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई बघुवार रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध रूप से मंदिर के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे दशरथ कौरव (40), निवासी पनारी, को पकड़ा गया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर 1 किलो 220 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दशरथ कौरव के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों मामलों में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे सहित उपनिरीक्षक विजय धुर्वे, सउनि सतीष राजपूत और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Source link
#नरसहपर #न #पलस #न #कल #गज #जबत #कय #अवध #मदक #पदरथ #तसकर #म #तन #आरप #गरफतर #Narsinghpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *