![]()
नरसिंहपुर नगरपालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक में शुक्रवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। इंद्रावार्ड के पार्षद आनंद चौरसिया शहर की विभिन्न समस्याओं के चित्र अपने शरीर पर चिपकाकर बैठक में शामिल होने पहुंचे। पार्षद के विरोध के इस अनूठे तरीके ने बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका के अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। ‘जीवित चित्रों’ के जरिए दिखाई शहर की बदहाली पार्षद आनंद चौरसिया ने अपने शरीर पर जर्जर सड़कों के गड्ढे, सिंगरी नदी में पसरी गंदगी, नालियों की खराब स्थिति, डिवाइडरों की बदहाली, सब्जी मंडी की अव्यवस्थाएं, कचरा प्रबंधन में लापरवाही, अधूरी सड़कें और इतवारा बाजार की गंदगी से जुड़ी तस्वीरें लगा रखी थीं। उन्होंने इसे नगर की समस्याओं को उजागर करने का एक सांकेतिक और प्रभावी प्रयास बताया। चार साल में सुधरने के बजाय और बिगड़े हालात साधारण सम्मेलन की बैठक में अपनी बात रखते हुए पार्षद चौरसिया ने कहा कि नगर पालिका परिषद के चार वर्ष पूरे होने के बाद यह बैठक हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल पहले की तुलना में आज शहर की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। उनके मुताबिक जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिए नगर पालिका द्वारा कोई अपेक्षित काम नहीं किया गया है। बोले- यह बहरे जिम्मेदारों को जगाने की कोशिश पार्षद ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही है, तो शायद इन तस्वीरों के माध्यम से वे शहर की वास्तविक और बदतर स्थिति को समझ सकेंगे। उन्होंने साफ किया कि इन चित्रों के जरिए वे नगर पालिका के जिम्मेदार लोगों को विकास के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर दिखाना चाहते हैं। बैठक में इस अनूठे प्रदर्शन की काफी चर्चा रही।
Source link
#नरसहपर #म #शरर #पर #समसयओ #क #चतर #लगकर #पहच #परषद #नप #क #बठक #म #अनख #परदरशन #बल #यह #बहर #जममदर #क #जगन #क #कशश #Narsinghpur #News


