![]()
नर्मदापुरम में नर्मदा नदी में प्रतिबंध के बावजूद हो रहे अवैध रेत खनन पर मंगलवार को प्रशासन हरकत में आया। बुधनी रोड स्थित खर्राघाट पर नायब तहसीलदार और खनिज विभाग की टीम ने 3 जेसीबी से 5 घंटे तक कार्रवाई कर रेत के अवैध स्टॉक को नष्ट किया और खदान तक जाने वाले रास्ते खोदकर बंद कर दिए। लेकिन कार्रवाई के दौरान रेत का उत्खनन करने वाले और स्टॉक किसका था इसका पता नहीं चल पाया, जिससे अभी तक केस दर्ज नहीं हो सका है। प्रशासन ने मंगलवार दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक चली कार्रवाई में नायब तहसीलदार हंसकुमार ओनकर, खनिज निरीक्षक कृष्णकांत परस्ते और देहात थाने के 2 आरक्षक टीम के साथ पहुंचे। ब्रिज के किनारे लगे रेत के बड़े स्टॉक को जेसीबी से फैलाकर मिट्टी में मिला दिया। खदान तक जाने वाले रास्तों पर 3 जगह गहरी नालियां खुदवाकर रास्ते बंद कर दिए। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया टीम को सोमवार रात को भी भेजा था, लेकिन काम बंद था। अब रास्ते बंद करवा दिए हैं। ट्रालियों से अवैध रेत परिवहन करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। भास्कर ने 3 जुलाई को उठाया था मुद्दा
दैनिक भास्कर ने 3 जुलाई, सोमवार को “नर्मदापुरम में दिनदहाड़े रेत उत्खनन, NGT की रोक बेअसर” शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामले को उजागर किया था। खबर के बाद सोमवार को पूरे दिन डोंगरवाड़ा रेत खदान पर अवैध उत्खनन बंद रहा। अभी भी खतरा: हाईवे और ब्रिज पर फैली रेत
प्रशासन ने स्टॉक तो नष्ट कर दिया, लेकिन नर्मदापुरम-भोपाल हाईवे और नर्मदा ब्रिज पर अभी भी 5 से 6 फीट चौड़ाई में रेत फैली हुई है। इससे गुजरने वाले वाहन असंतुलित हो रहे हैं और हादसे का खतरा बढ़ा हुआ है।
Source link
#नरमदपरम #म #अवध #रत #खनन #पर #चल #परशसन #क #बलडजर #पच #घट #कररवई #म #सटक #नषट #रसत #खद #जममदर #क #पहचन #नह #ह #सक #narmadapuram #hoshangabad #News


