नर्मदापुरम में तवा नदी का पुल 4 घंटे बंद रहेगा:  अचानक रोका ट्रैफिक, लोगों को 30 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर तवा नदी पर बने 44 साल पुराने पुल को शनिवार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा गया। पुल के 54वें पिलर की बैरिंग बदलने के लिए चार घंटे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इस दौरान हाईवे का ट्रैफिक पूरी तरह डायवर्ट किया गया। ट्रैफिक बंद होने की सूचना जनसंपर्क विभाग ने शनिवार दोपहर 1:38 बजे जारी की। करीब 20 मिनट बाद ही पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। अचानक ट्रैफिक बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को नर्मदापुरम लौटकर बांद्राभान, सांगाखेड़ा कला और माखननगर रोड से होकर जाना पड़ा। इससे उन्हें करीब 30 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। पुल पर चल रहा है मरम्मत का काम मध्य प्रदेश सड़क विकास संभाग के तहत नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग पर स्थित तवा पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। पुल के तीन पिलरों के स्पान में दरार आने के कारण पिछले करीब 20 दिनों से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी हुई है। एमपीआरडीसी के एजीएम प्रवीण निमजे ने बताया कि पिलर को मजबूत करने के लिए शनिवार को बैरिंग बदली गई। इसी वजह से दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रखा गया। इन मार्गों से किया गया ट्रैफिक डायवर्ट

Source link
#नरमदपरम #म #तव #नद #क #पल #घट #बद #रहग #अचनक #रक #टरफक #लग #क #कलमटर #क #चककर #लगन #पड #रह #narmadapuram #hoshangabad #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *