नर्मदापुरम में फूलों से सजी रंगोली, मंत्री सारंग करेंगे ध्वजारोहण:  पुलिस परेड ग्राउंड में मार्च-पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे – narmadapuram (hoshangabad) News

80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व आज (शनिवार) को पूरे देश में मनाया जा रहा है। नर्मदापुरम में मुख्‍य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। मुख्‍य समारोह में खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। परेड और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुलिस ग्राउंड के अलावा सभी शासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण होगा। पुलिस लाइन ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम स्थल को फूलों की रंगोली और तीन रंगों से सजावट की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने 50 किलो गंदे और गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से रंगोली बनाई है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुबह 9 बजे से मुख्‍य अतिथि का आगमन, राष्‍ट्रीय गीत होगा। 09:05 बजे परेड सलामी एवं निरीक्षण, हर्ष फायर, 09:30 बजे मुख्‍यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 10 बजे से मुख्‍य अतिथि मंत्री सारंग द्वारा मुख्‍यमंत्री के जिला नर्मदापुरम के संदेश का वाचन किया जाएगा। 10:10 बजे से गुब्‍बारों का छोड़ेंगे, परेड द्वारा मार्च पास्‍ट, दल नायकों से परिचय एवं स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी/लोकतंत्र सेनानियों का सम्‍मान तथा पीटी प्रदर्शन किया जाएगा। 10:30 बजे से सांस्‍कृतिक कार्यक्रम, पुरस्‍कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण, राष्‍ट्रीय गीत एवं राष्‍ट्रगान तदउपरांत कार्यक्रम का समापन होगा। 11:30 बजे ज्ञानोदय सेकेन्‍डरी स्‍कूल, नर्मदापुरम में मध्‍यान्‍ह भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री सारंग 12 बजे नर्मदापुरम से भोपाल रवाना होंगें।

Source link
#नरमदपरम #म #फल #स #सज #रगल #मतर #सरग #करग #धवजरहण #पलस #परड #गरउड #म #मरचपसट #और #ससकतक #करयकरम #हग #narmadapuram #hoshangabad #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *