![]()
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सचिन राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुर्जर समाज का एक युवक है, जो मृतक का करीबी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह चरित्र से जुड़ी शंका बताई गई है। गुरुवार को पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे हत्याकांड का आधिकारिक खुलासा करेगी। जानकारी के मुताबिक, मृतक सचिन राजपूत का पिपरिया रोड पर महुआ गांव के पास ‘राजपूत ढाबा’ है। 16 मार्च (मंगलवार) की रात करीब 8:30 बजे एक नकाबपोश परिचित युवक ढाबे पर आया और सचिन को अपने साथ बाइक पर ले गया। आरोपी उसे रानी पिपरिया नहर की पुलिया पर ले गया, जहां उसने सचिन के सिर के दाहिने हिस्से में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। देर रात तक नहीं लौटा, तो ट्रेस की गई लोकेशन
जब सचिन देर रात तक वापस नहीं आया, तो चिंतित परिजनों और ढाबे के कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने शोभापुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी राहुल पटेल ने पुलिस टीम के साथ मृतक की मोबाइल लोकेशन निकलवाई। यह लोकेशन पिपरिया-नर्मदापुरम स्टेट हाईवे से करीब 1 किलोमीटर दूर रानी पिपरिया नहर की मिली। रात 3 बजे नहर की पुलिया पर मिला खून से लथपथ शव
लोकेशन के आधार पर पुलिस जब सर्चिंग करते हुए पोंढ़ी पांजरा रोड पर पहुंची, तो रात करीब 3 बजे नहर की पुलिया पर सचिन का शव पड़ा मिला। वहां काफी खून बिखरा हुआ था और सिर में गोली लगने के स्पष्ट निशान थे। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सोहागपुर में चक्काजाम कर दिया। दोपहर में एसपी साईं कृष्णा थोटा मौके पर पहुंचे और टीआई गिरीश त्रिपाठी की समझाइश के बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया। विधायक का करीबी था मृतक सचिन
मृतक सचिन राजपूत सोहागपुर विधायक का करीबी और भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। उसने क्षेत्र में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम कराए थे। वह हर साल युवाओं के लिए ‘विधायक ट्रॉफी’ के नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट भी आयोजित करवाता था। युवाओं के बीच उसकी अच्छी पकड़ थी। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में भारी रोष है और परिचितों ने शोक व्यक्त किया है। थाना प्रभारी बोले- आज होगा मामले का खुलासा
सोहागपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी ने बताया, “सचिन की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वे एक व्यक्ति के साथ बाइक से निकले थे। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया है जिसके साथ सचिन ढाबे से गए थे। इस पूरे मामले का आज विस्तार से खुलासा किया जाएगा।”
Source link
#नरमदपरम #म #भजप #करयकरत #क #हतय #ढब #सचलक #क #करब #न #मर #थ #सर #म #गल #चरतर #शक #म #मत #क #घट #उतर #narmadapuram #hoshangabad #News


