![]()
नर्मदापुरम में लाइफ स्टाइल कॉलोनी के पास रहने वाली एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने वाले उसके लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बस में बैठकर शहर से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र से उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गणपत चौरे और मृतका आशा यादव पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से आशा अपने पति मांगीलाल यादव के संपर्क में थी और उससे बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। झगड़े के बाद किया हमला 17 जून की दोपहर करीब 3 बजे नंद विहार कॉलोनी स्थित किराए के मकान में दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। गुस्से में आकर गणपत चौरे ने आशा यादव के पेट और गले के नीचे चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद वह महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास की दो युवतियों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया, लेकिन साथ में कोई अटेंडर नहीं होने के कारण उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में ही भर्ती रखा गया। उपचार के दौरान 18 जून की रात करीब 8:30 बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस हुई सक्रिय महिला पर हमले के बाद कोतवाली पुलिस ने पहले ही गणपत चौरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जैसे ही उसकी मौत की सूचना मिली, पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसआई विशाल नागवे, वंशज श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, विनोद लिखितकर, आरक्षक पंकेश बघेला, गजेंद्र डडोरे और अविनाशी हारोड़े ने आरोपी और मृतका के ठिकाने के आसपास लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। कई जगह दबिश के बाद बस स्टैंड से गिरफ्तारी टीआई गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश में उसके पैतृक गांव रैसलपुर समेत पांजरा, इटारसी, ब्यावरा, आंचलखेड़ा और मनवाड़ा सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बस स्टैंड के आसपास छिपा है और शहर छोड़ने की कोशिश कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने परिवहन विभाग क्वार्टर के पास गुप्ता ग्राउंड से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने किराए के कमरे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
Source link
#नरमदपरम #म #महल #क #हतय #करन #वल #लवइन #परटनर #अरसट #सल #रलशन #म #रह #पत #स #बतचत #करन #स #थ #आपतत #narmadapuram #hoshangabad #News


