‘नागिन’ की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

‘नागिन’ की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

टीवी की पॉपुलर फ्रैंचाइजी ‘नागिन’ ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है. साल 2015 में शुरू हुआ ये शो अब टीवी के बाद बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाला है. एकता कपूर ने नाग पंचमी के मौके पर फिल्म ‘नागिन’ का ऐलान किया है. हालांकि, फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन होगी और ये कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

‘नागिन’ पर बनेगी फिल्म
एकता कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘नागिन’ के अलग-अलग सीजन में नजर आई एक्ट्रेसेस की झलक दिखाई गई है. वीडियो में टीवी पर ‘नागिन’ के 11 साल के सफर को दिखाने के बाद इसे फिल्मों में लाने का इशारा किया गया है.

‘कुछ एक्साइटिंग आने वाला है…’
वीडियो शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन में लिखा, ’11 साल से ‘नागिन’ ने छोटे पर्दे पर राज किया है. अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड इस मशहूर फ्रेंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार है.’ एकता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कुछ एक्साइटिंग आने वाला है! हैप्पी नाग पंचमी.’

कौन बनेगी नागिन?
फिल्म के ऐलान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बड़े पर्दे पर नई नागिन का किरदार कौन निभाएगा. एकता कपूर ने अभी लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है. ऐसे में फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि फिल्म में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को मौका मिलेगा या टीवी की किसी पॉपुलर एक्ट्रेस को नई नागिन बनाया जाएगा. 

‘नागिन’ की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया

मौनी रॉय से शुरू हुआ था ‘नागिन’ का सफर
‘नागिन’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. पहले सीजन में मौनी रॉय ने लीड रोल निभाया था और उनके साथ अर्जुन बिजलानी नजर आए थे. शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और देखते ही देखते ‘नागिन’ टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में शामिल हो गया. इसके बाद दूसरे सीजन में भी मौनी रॉय ने नागिन का किरदार निभाया. तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति, चौथे सीजन में निया शर्मा और पांचवें सीजन में सुरभि चंदना लीड रोल में नजर आईं. वहीं, छठे सीजन में तेजस्वी प्रकाश ने नागिन का किरदार निभाया था.

प्रियंका चाहर चौधरी भी बन चुकी हैं नागिन
‘नागिन’ के सातवें सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह, नमिक पॉल और कनिका मान जैसे कलाकार नजर आए. इस सीजन का प्रीमियर साल 2025 में हुआ था और 14 जून 2026 को इसका सफर खत्म हुआ. अब टीवी पर 11 साल पूरे करने के बाद ‘नागिन’ एक नए अंदाज में बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रही है.

फिल्म की रिलीज डेट और कास्ट का इंतजार
फिलहाल एकता कपूर ने सिर्फ ‘नागिन’ के फिल्म बनने की जानकारी दी है. फिल्म की स्टारकास्ट, कहानी और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में अब फैंस को इंतजार है कि बड़े पर्दे पर नई नागिन के रूप में कौन नजर आएगा.

ये भी पढ़ें:-‘वेलकम टू द जंगल’ से ‘चेन्नई लव स्टोरी’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज



Source link
#नगन #क #हग #बड #परद #पर #एटर #एकत #कपर #न #कय #ऐलन #कन #बनग #नई #नगन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *