आम्रपाली दुबे का हाल ही में तब पारा बढ़ गया जब उनसे दिनेश लाल यादव संग उनके रिश्ते पर सवाल पूछा। एक्ट्रेस ने इस दौरान यह भी बताया कि वह दिनेश के बच्चों के करीब हैं।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ से जो फेमस हैं, इन दोनों के नाम को काफी समय से जोड़ा जा रहा है। कई साल से ऐसी खबरें आती हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। हालांकि अब दोनों के रिश्ते पर खूब सवाल खड़े हो रहे हैं भोजपुरी बवाल शो में।
अब शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें होस्ट शुभांकर मिश्रा, आम्रपाली से कुछ तीखे सवाल करते हैं दिनेश लाल यादव को लेकर कि एक्ट्रेस भी उन्हें धमका देती हैं कि मेरे बारे में बोलने से पहले लोच लीजिएगा।
आम्रपाली से पूछा गया निरहुआ आपके भैया हैं?
दरअसल, वीडियो में शुभांकर, आम्रपाली से पूछते हैं कि निरहुआ जी आपके भैया हैं? इस पर आम्रपाली बोलती हैं कि नहीं मेरे तो को-एक्टर हैं। शुभांकर फिर पूछते हैं कि को एक्टर हैं? कोई और रिश्ता नहीं? आम्रपाली बोलती हैं नहीं। फिर शुभांकर कहते हैं कि स्वीकार क्यों नहीं कर लेते आप प्यार करते हो। आप उनके बच्चों का ध्यान रखते हो, स्कूल में भी मिलने जाते हो?
आम्रपाली से कहा गया स्वीकार क्यों नहीं करते रिश्ता
आम्रपाली बोलती हैं कि उनके बच्चे मेरे दोस्त हैं। इस पर शुभांकर बोलते हैं तो स्वीकार क्यों नहीं करते हो?
आम्रपाली पूछती है कि क्या स्वीकार करना है? वह बोलते हैं कि कि वो अपने पत्नी से प्यार नहीं करते। उनको मतलब नहीं उनसे। घर नहीं जाते। आपसे ही रिश्ता है।
आम्रपाली ने दी वॉर्निंग
लास्ट में आम्रपाली बोलती हैं कि मेरे बारे में बोलने से पहले सोच लेना।
बता दें कि इससे पहले काजल राघवानी से शो के दौरान जब आम्रपाली और निरहुआ की लड़ाई हुई तो काजल ने इंस्टाग्राम लाइव आकर फिर दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े किए थे। काजल ने यह भी कहा था कि दोनों एक बार वैनिटी में कई घंटों तक साथ थे। डायरेक्टर ने फिर 3-4 लोगों को भेजा दोनों को लेने के लिए, लेकिन दोनों जब नहीं आए तो फिर डायरेक्टर को खुद उन्हें लेने जाना पड़ा था।
इतना ही नहीं वह बोलती हैं कि दिनेश की जब सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ फोटो वायरल हुई तब उसके बाद क्यों दिनेश ने इंटरव्यू दिया और कहा कि वह अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते हैं और जबरदस्ती उनकी शादी करवाई गई थी। दिनेश ने कहा था कि उनके पैरेंट्स ने जबरदस्ती उनकी शादी करवाई थी और उन्हें कभी पत्नी से प्यार नहीं हुआ था। दिनेश ने यह भी कहा था कि उन्होंने अपने बच्चों को यही कहा है कि हमेशा लाइफ में वही करना जो मन हो।


