निवाड़ी में आंधी से स्कूल का टीन शेड उड़ा:  पार्षद बोले- निर्माण के दौरान कमजोर पाइप लगाए थे; बिजली पोल झुकने से लाइट गुल – Niwari News

निवाड़ी में आंधी से स्कूल का टीन शेड उड़ा: पार्षद बोले- निर्माण के दौरान कमजोर पाइप लगाए थे; बिजली पोल झुकने से लाइट गुल – Niwari News

निवाड़ी में आंधी से स्कूल का टीन शेड उड़ा:  पार्षद बोले- निर्माण के दौरान कमजोर पाइप लगाए थे; बिजली पोल झुकने से लाइट गुल – Niwari News


निवाड़ी जिले में गुरुवार शाम को आई आंधी ने भारी तबाही मचाई। आंधी के कारण पीएम श्री कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल की छत पर लगा टीन शेड उखड़कर सीधे सड़क पर जा गिरा। इस दौरान एक बिजली का खंभा भी टूट गया। अच्छी बात यह रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शाम करीब 6 बजे अचानक आंधी चली, जिससे स्कूल का टीन शेड उखड़ा और पास के बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। बत्ती गुल, लोग हुए परेशान खंभा टूटने की वजह से आसपास के कई घरों की बिजली गुल हो गई और कई कनेक्शन भी खराब हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली कंपनी टीम मौके पर पहुंची और मुख्य लाइन को जोड़कर बिजली चालू करने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा और भी खतरनाक हो सकता था। अगर बिजली का खंभा स्कूल की दीवार के पास नहीं होता, तो उड़ता हुआ टीन शेड सीधे सामने बने मकानों पर गिरता, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर या गाड़ी नहीं गुजर रही थी। रास्ते में पड़ा है शेड, निर्माण पर उठे सवाल हादसे के बाद से ही स्कूल का टूटा हुआ टीन शेड सड़क के बीचों-बीच पड़ा हुआ है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मोहल्ले वालों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने इसे हटाने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। पार्षद ने काम की गुणवत्ता पर किए सवाल इस घटना के बाद सरकारी काम की मजबूती पर भी सवाल उठने लगे हैं। वार्ड पार्षद गजेंद्र राय ने सीधे तौर पर निर्माण की क्वालिटी को कटघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि टीन शेड लगाने में घटिया सामान और कमजोर पाइप का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से वह तेज हवा का दबाव नहीं झेल पाया। फिलहाल राहत की बात यही है कि इस पूरे हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
www.bhaskar.com
#नवड़ #म #आध #स #सकल #क #टन #शड #उड #परषद #बल #नरमण #क #दरन #कमजर #पइप #लगए #थ #बजल #पल #झकन #स #लइट #गल #Niwari #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *