नीट-यूजी परीक्षा के पेपर सेना के हेलिकॉप्टर से बालाघाट पहुंचे:  सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में जमा, जिले में 3112 स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

नीट-यूजी परीक्षा के पेपर सेना के हेलिकॉप्टर से बालाघाट पहुंचे: सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में जमा, जिले में 3112 स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

नीट-यूजी (NEET-UG) पुनर्रपरीक्षा के पेपर मंगलवार को भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से बालाघाट पहुंच गए हैं। सुरक्षा के कड़े घेरे और सैन्यबलों की मौजूदगी में इन गोपनीय पेपरों को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है। आगामी 21 जून को हो

.

परीक्षा के नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से लाए गए पेपरों को प्रशासन ने अपनी देखरेख में प्राप्त कर स्ट्रांग रूम में सील करवा दिया है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया, यहां तक कि मौके पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों के मोबाइल फोन के उपयोग पर भी पूरी तरह पाबंदी रही।

21 जून को परीक्षा के दिन इन पेपरों को प्रशासनिक वाहनों के जरिए कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाया जाएगा।

नीट-यूजी परीक्षा के पेपर सेना के हेलिकॉप्टर से बालाघाट पहुंचे:  सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में जमा, जिले में 3112 स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

पेपर लीक के बाद सेना की मदद से हो रही परीक्षा

इससे पहले 3 मई को हुई नीट-यूजी की परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा कराने के लिए 21 जून की तारीख तय की।

इस बार परीक्षा को पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और गड़बड़ी मुक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने सीधे सेना की मदद ली है, जिसके तहत ही पेपरों को वायुसेना के जरिए सीधे बालाघाट पहुंचाया गया है।

मंगलवार सुबह वायुसेना का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरा, जहां जिला प्रशासन को पेपर सौंपने के बाद वह तुरंत वापस रवाना हो गया।

इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। वहीं, परीक्षा के दिन केंद्रों पर सुरक्षा, परीक्षार्थियों के रजिस्ट्रेशन, बायोमेट्रिक जांच और जैमर लगाने जैसी तमाम व्यवस्थाएं एनटीए की ओर से की जाएंगी।

Source link
#नटयज #परकष #क #पपर #सन #क #हलकपटर #स #बलघट #पहच #सरकष #क #सथ #सटरग #रम #म #जम #जल #म #सटडटस #दग #परकष #Balaghat #Madhya #Pradesh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *