![]()
मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) ने बुधवार शाम इसका आदेश जारी किया। इसके अनुसार, 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी अनुराग जैन, नीति आयोग में पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो वर्ष तक इस पोस्ट पर रहेंगे। अनुराग जैन को 3 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। 2025 में रिटायरमेंट के बाद उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार को 1 अक्टूबर से नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करनी थी, लेकिन अब चयन प्रक्रिया जुलाई में ही पूरी किए जाने की संभावना है। राजौरा सबसे सीनियर, गोविल और अग्रवाल के भी नाम वर्तमान में मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसरों में मुख्य सचिव अनुराग जैन के बाद डॉ. राजेश कुमार राजौरा सबसे सीनियर हैं। इस लिहाज से मुख्य सचिव पद पर उनकी दावेदारी सबसे मजबूत है। उनके अलावा केंद्र में पदस्थ मनोज गोविल, पंकज अग्रवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी मनु श्रीवास्तव और नीरज मंडलोई के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि, मुख्य सचिव कौन होगा, इसका अंतिम निर्णय केंद्र सरकार ही करेगी। ये खबर भी पढ़ें… अफसरों-नेताओं की लड़ाई केंद्र पहुंची; CS को चिट्ठी-अधिकारियों को व्यवहार सिखाइए मध्य प्रदेश में नेताओं और अफसरों के बीच टकराव की स्थिति है। विवाद केंद्र सरकार तक पहुंच गया। केंद्र सरकार के DoPT के डिप्टी सेक्रेटरी जीके रजनीश ने नेताओं के पक्ष में मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा- अधिकारियों को सांसदों और विधायकों के साथ व्यवहार का तरीका सिखाइए। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
#नत #आयग #क #CEO #बन #अनरग #जन31 #अगसत #क #खतम #ह #रह #एमप #क #मखय #सचव #क #करयकल #नए #परशसनक #मखय #क #तलश #शर


