नीमच के राजा किलेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण:  9 किमी की शाही सवारी, 150 स्थानों पर की गई पुष्पवर्षा – Neemuch News

नीमच के राजा किलेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण: 9 किमी की शाही सवारी, 150 स्थानों पर की गई पुष्पवर्षा – Neemuch News

नीमच के राजा किलेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण:  9 किमी की शाही सवारी, 150 स्थानों पर की गई पुष्पवर्षा – Neemuch News


श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली गई। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक बल्बों से सजे दिव्य रथ में सवार होकर महादेव अपनी प्रजा का हाल जानने निकले। किलेश्वर मंदिर प्रांगण से शाम 4:30 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यह सवारी 7 घंटे में 9 किलोमीटर का भ्रमण कर रात 12 बजे पुनः मंदिर पहुंची। महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान पूरा नीमच शहर शिवभक्ति में लीन रहा। सवारी मार्ग को भव्य रूप से सजाया गया था। 150 से अधिक स्थानों पर विभिन्न समाजों, संस्थाओं और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए 65 से ज्यादा स्थानों पर प्रसादी वितरित की गई। किलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा रेलवे स्टेशन, मंडी गेट और चौकन्ना बालाजी चौराहा होते हुए श्री अग्रसेन वाटिका चौराहा पहुंची। यहां युवा समाजसेवी अरूल-अशोक अरोरा (गंगानगर) ने विद्वान पंडितों के सानिध्य में बाबा का विशेष पूजन-अर्चन किया। इसके बाद यात्रा जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, बारादरी, फव्वारा चौक, कमल चौक, टैगोर मार्ग, भारतमाता चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा, लायंस पार्क चौराहा और सीआरपीएफ रोड स्थित पटेल स्टेच्यू से होकर मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। सवारी में शामिल एक दर्जन से अधिक भव्य झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। इनमें मेरठ की केरला झांकी, कलकत्ता की झांकी, राधा-कृष्ण की प्रस्तुति, गंगा आरती और बाहुबली हनुमान व शंकर के विशाल स्वरूप शामिल थे। नरमुंड की साउंड-फोकस प्रस्तुति और अघोरी के रूप ने दर्शकों में रोमांच भरा। नासिक के ढोल, झांझ पार्टी और फोकस बैंड की गूंज पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

Source link
#नमच #क #रज #कलशवर #महदव #न #कय #नगर #भरमण #कम #क #शह #सवर #सथन #पर #क #गई #पषपवरष #Neemuch #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *