![]()
नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। शव की स्थिति संदिग्ध मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सिंगोली रोड स्थित सुलाबावजी के पास खेत में ग्रामीणों ने युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सिंगोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक ट्रैक्टर चालक था मृतक की पहचान ग्राम उगरान (थाना जीरन) निवासी दयालसिंह (25) के रूप में हुई है, जो ट्रैक्टर चालक का काम करता था। शुरुआती जांच में सामने आया कि शव के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान भी थे, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि दयालसिंह का एक युवती से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ था, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गया था। परिजनों के अनुसार, इसी संबंध को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति बनी थी और उसे धमकाया भी गया था। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले भी उसे डराया गया था और उससे मारपीट की घटना सामने आई थी। पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल नीमच में डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन न्याय की मांग को लेकर अस्पताल में धरने पर बैठ गए। पुलिस और जनप्रतिनिधियों की समझाइश और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद देर रात मामला शांत हुआ और गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#नमच #म #टरकटर #डरइवर #क #शव #पड #स #लटक #मल #पर #रसस #स #बध #मल #परजन #न #परमपरसग #म #हतय #क #लगय #आरप #Neemuch #News


