नीमच में डायमंड रोटरी डांडिया का दूसरा दिन:  गांधी वाटिका में 300 प्रतिभागियों ने किया गरबा; 25 से ज्यादा ग्रुप हुए शामिल – Neemuch News

नीमच के गांधी वाटिका परिसर में शारदीय नवरात्रि पर आयोजित डायमंड रोटरी डांडिया के दूसरे दिन करीब 300 प्रतिभागियों ने डांडिया रास किया। 10 हजार वर्गफीट के प्रांगण में 25 से ज्यादा गरबा ग्रुप्स ने नए भक्ति गीतों पर पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुति दी। आयोजन में नीमच के अलावा मंदसौर, रतलाम, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ से भी लोग पहुंचे। मां भगवती की आरती के साथ कार्यक्रम कार्यक्रम के दूसरे दिन अतिथियों ने मां भगवती की आरती की। रोटरी डायमंड क्लब के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। परिसर में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागियों ने डांडिया रास किया। पंडाल में ईको-फ्रेंडली प्रतिमा डांडिया संयोजक हेमंत भंडारी, कमल मंगल, दीपक मूंदड़ा, आशीष गर्ग और करणवीर सिंह ने बताया कि पंडाल में ईको-फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित की गई है। दर्शकों के लिए पार्किंग, महिला सुरक्षाकर्मी और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए झूले-चकरी भी लगाए गए हैं। क्लब के पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी आयोजन में रोटरी डायमंड क्लब के अध्यक्ष गुणवंत जैन, सचिव धीरज गांधी और कोषाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी सहित क्लब के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली।

Source link
#नमच #म #डयमड #रटर #डडय #क #दसर #दन #गध #वटक #म #परतभगय #न #कय #गरब #स #जयद #गरप #हए #शमल #Neemuch #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *