नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते ही फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. ओटीटी आज ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसमें हर हफ्ते ही फिल्मों का मेला लगता है. ऐसे में अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और इसके फर्स्ट वीक की फिल्म-सीरीज रिलीज की लिस्ट भी सामने आ गई है. ऐसे में आपको नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो इस महीने रिलीज होंगी. 

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जरा लंबी है. इसमें कई शोज के नाम भी शामिल हैं, जो नेटफ्लिक्स पर इस महीने स्ट्रीम किए जाएंगे. देखिए लिस्ट… 

इनसाइड द सर्कल
7 अक्टूबर
‘इनसाइड द सर्कल’ एक हॉलीवुड सीरीज है, जिसमें बचपन के चार दोस्तों की कहानी देखने के लिए मिलती है. कहानी टर्निंग पॉइंट मशहूर एक्ट्रेस का मर्डर और वीडियो लीक होता है. इस कहानी में बड़ा सस्पेंस छिपा होता है और ब्लैकमेलिंग भी दिखाई जाती है.सीरीज 7 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है.

बिलो
8 अक्टूबर
वहीं, अगर आप हॉरर फिल्मों और सीरीज को देखना पसंद करते हैं तो हॉलीवुड सीरीज ‘बिलो’ को देख सकते हैं. इसे नेक्स्ट लेवल फिल्माया गया है. इसकी कहानी केल्विन पेनी (जोश हार्टनेट) के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें उन्होंने एक मछुआरे का रोल प्ले किया है. इसमें उनके कैरेक्टर के पिता की रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है, जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो जाते हैं. सीरीज में काफी सस्पेंस और मिस्ट्री है. इसे नेटफ्लिक्स पर 8 अक्टूबर से स्ट्रीम कर सकते हैं.

नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

रिपोर्टिंग लाइव
9 अक्टूबर
परिणीति चोपड़ा स्टारर सीरीज ‘रिपोर्टिंग लाइव’ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म है. ये एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है. इसमें परिणीति चोपड़ा ने यंग जर्नलिस्ट की भूमिका को निभाया है. वहीं, फिल्म में उनके कैमरा मैन वेन भोजानी बने हैं. वो दोनों मिलकर एक ताकतवर सिंडिकेट का खुलासा करते हैं, जो गैर कानूनी तरीके से इसे चला रहे होते हैं. फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

एनिमल्स
9 अक्टूबर
इस लिस्ट में एक और क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम शामिल है, जो कि हॉलीवुड फिल्म है. इसमें बेन एफ्लेक अहम रोल में नजर आने वाले हैं. इसकी कहानी उनके और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. वो लॉस एंजिल्स के मेयर पद के उम्मीदवार मार्क किम्बाल के रोल में हैं, जो अपनी पत्नी के साथ शानदार जिंदगी जी रहा होता है. लेकिन उसकी लाइफ तब बदल जाती है जब उसके छोटे बेटे को फिरौती के लिए अगवा कर लिया जाता है. इसे 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धुआंधार एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही 'रिपोर्टिंग लाइव' से 'एनिमल्स' तक 8 फिल्में-सीरीज

मंदादि
8 अक्टूबर
तमिल की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मंदादि’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी आने वाली है. इसे 8 अक्टूबर से ओटीटी पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देखा जा सकता है. फिल्म में एक रोमांचक कहानी देखने के लिए मिलती है. इसकी स्टोरी सेलबोट-रेसिंग के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में सूरी और सुहास अहम रोल में हैं.

100 डेज ऑफ डिसेप्शन
10 अक्टूबर
इसके साथ ही अगर आप हिस्टोरिकल के साथ स्पाई रोमांस देखना पसंद करते हैं तो साउथ कोरिया की सीरीज ‘100 डेज ऑफ डिसेप्शन’ को देख सकते हैं. इसकी कहानी को 1932 में जापानी शासन के दौरान ग्योंगसोंग में सेट पर फिल्माया गया है. इसमें ली गा-क्योंग नाम की एक जेबकतरी को दिखाया गया है, जो 100 दिनों के लिए स्पाई मिशन पर जाती है. इसमें एक्शन के साथ ही सस्पेंस भी खूब देखने के लिए मिलता है. इसे 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

रोडीज री-बर्थ
16 अक्टूबर
इसके साथ ही रियलिटी शो ‘रोडीज’ का नया सीजन आने वाले है. ये अपने नए फॉर्मेट के साथ रिलीज किया जाएगा, जिसमें काफी कुछ देखने के लिए मिलने वाला है. रोडीज फैंस को इसकी स्ट्रीमिंग का बेसब्री से इंतजार है. इसका ग्रांड प्रीमियर 16 अक्टूबर, 2026 को शाम 7 बजे किया जाएगा.

द वन अबाउट मैथ्यू पैरी
27 अक्टूबर 
हॉलीवुड की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द वन अबाउट मैथ्यू पैरी’ 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, जिसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. इसका निर्देशन मैरी रॉबर्टसन ने किया है. ये तीन-भाग वाली बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. इसमें टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के स्टार मैथ्यू पैरी की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है.

अक्का
30 अक्टूबर
साउथ की फिक्शन फिल्म ‘अक्का’ 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इसकी कहानी 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया है. ये काल्पनिक शहर ‘पेर्नुरु’ पर आधारित है. इसमें मातृत्तव समाज चलाने वाली महिलाओं की स्ट्रॉन्ग कहानी देखने के लिए मिलती है. इसमें कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. वहीं, तन्वी आजमी भी अहम रोल में हैं. धर्मराज शेट्टी ने इसका निर्देशन किया है.

नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज



Source link
#नटफलकस #पर #अकटबर #म #एटरटनमट #क #महडज #रलज #हग #धमकदर #फलमसरज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *