नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 इस फिल्म का उड़ रहा मजाक, लोग पूछ रहे- क्यों बनाई?, Bollywood Hindi News


नेटफ्लिक्स टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शाहिद कपूर की फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। हालांकि, फिल्म के ओटीटी पर आते ही लोग फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि फिल्म क्यों बनाई है? 

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 1 बनी हुई है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर भले ही छाई हुई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये फिल्म बनाई ही क्यों है?

कॉकटेल 2 जून में सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

आज के समय में ओटीटी के माध्यम से फिल्म बड़ी संख्या तक पहुंचती है। ज्यादातर लोग जो सिनेमाघरों में फिल्म देखने नहीं जाते हैं, वो फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने के बाद देखते हैं। कॉकटेल 2 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कॉकटेल 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

सोशल मीडिया पर हो रही कॉकटेल 2 की ट्रोलिंग

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी, लेकिन अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद शाहिद की ये फिल्म चर्चा में आ गई है। कॉकटेल 2 को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि ये फिल्म क्यों बनाई है?

क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स

एक्स पर एक यूजर ने लिखा- नेटफ्लिक्स पर अभी कॉकटेल 2 देखी। भाई ये फिल्म गुस्सा दिलाने वाली फिल्म है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कॉकटेल 2 इस साल की सबसे बकवास फिल्म है जो मैंने इस देखी है। एक ने लिखा- मैंने कॉकटेल 2 देखना शुरू किया और फिर सो गया। पहली बात तो ये फिल्म बनी ही क्यों है? फिल्म का प्लॉट इतना बेवकूफी वाला है। एक ने लिखा- भाई अच्छा हुआ फिल्म को ओटीटी पर ही देखा। हॉल में पैसे बर्बाद होने से बच गए।

कॉकटेल 2 रिव्यू

एक यूजर ने लिखा- बोर हो रही थी तो कॉकटेल 2 देखने लगी। क्या कोई मुझे बताएगा कि क्यों ये लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की तुलना अलमारी और फटी हुई शर्ट से कर रहा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कॉकटेल 2 पूरी फिल्म ही दिमाग की खिचड़ी करने वाली है, वो भी बिना अपनी पसंदीदा सब्जी के। फिल्म के आखिरी के 15 मिनट ही अच्छे थे।

क्या है कॉकटेल 2 का प्लॉट?

कॉकटेल 2 के प्लॉट की बात करें तो ये कहानी दो ऐसे प्यार करने वालों की कहानी है जिनकी लाइफ में सब ठीक चल रहा होता। कुणाल और दीया बिना शादी के लंबे वक्त से एक रिलेशनशिप हैं। ये कपल छुट्टियां मनाने के लिए जाता है। वहीं, दीया की मुलाकात उसकी एक दोस्त ऐली (कृति सेनन) से होती है। अपने बॉयफ्रेंड की लॉयेलटी चेक करने के लिए दिया ऐली से कहती है कि वो उसके बॉयफ्रेंड को सिड्यूस करे। ऐली ऐसा करती भी है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ऐली को कुणाल से प्यार हो जाता है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *