![]()
धार जिले के जामला गांव में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक समीप का नाला उफान पर आ गया, जिससे पानी में जलती चिता बह गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विधानसभा क्षेत्र में हुई। तेज बहाव के कारण बहने लगा था शव, ग्रामीणों ने निकाला जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार की है। ग्राम जामला के खाड़ापुरा मोहल्ले के रहने वाले एक बुजुर्ग बापूसिंह के निधन के बाद परिजन और ग्रामीण उनके शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर गए थे। शव को मुखाग्नि दिए जाने के कुछ ही देर बाद अचानक पहाड़ी नाला उफान पर आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह चिता को अपनी चपेट में लेते हुए अधजले शव को बहाकर ले जाने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और जान जोखिम में डालकर शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद सूखी जगह तलाश कर दोबारा चिता सजाई गई और जैसे-तैसे अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। जिम्मेदार बेखबर, श्मशान घाट की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश है। वहीं, मामले को लेकर जब ग्राम पंचायत जामला के सरपंच प्रतिनिधि कैलाश भंवर से बात की गई, तो उन्होंने इस घटना की विस्तृत जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि उन्हें सिर्फ यह पता था कि खाड़ापुरा में कल किसी बुजुर्ग की मौत हुई थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग बारिश के दिनों के लिए सुरक्षित श्मशान घाट के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
Source link
#नत #परतपकष #क #कषतर #म #नल #पर #बनय #मकतधम #तज #बरश #म #अतम #ससकर #क #दरन #बह #अधजल #चत #गरमण #न #नकलकर #दबर #जलय #kukshi #News

