![]()
नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सागफाटा और हसनपुरा में 57.49 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों का उद्देश्य पंचायतों को सशक्त बनाना, ग्रामीणों को बेहतर सामाजिक सुविधाएं प्रदान करना और जनसुविधाओं का विस्तार करना है। विधायक मंजू दादू ने ग्राम सागफाटा में 37.49 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अटल सेवा सदन पंचायत भवन की आधारशिला रखी। इस भवन के निर्माण से पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक सुव्यवस्थित ढंग से मिल सकेगा। इसके बाद ग्राम हसनपुरा में 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक मंगल भवन का भूमिपूजन किया गया। साथ ही, पंधार वाले हनुमान मंदिर के समीप 10 लाख रुपए की लागत से डोम निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई। इन निर्माण कार्यों से सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों को स्थायी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता
भूमिपूजन के दौरान विधायक ने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों से दिखाई देता है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विधानसभा के प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया। विधायक ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उन्होंने हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य किशन धांडे, मंडल अध्यक्ष राजेश चारण, भाजपा नेता गजेंद्र पाटील, अनिल मार्कण्डेय, अफसर कनासे, प्रताप रावत, नरसिंह पटेल, गुनसिंग महाराज, रेलसिंह सिसोदिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Source link
#नपनगर #म #लख #क #तन #वकस #करय #क #भमपजन #अटल #सव #सदन #मगल #भवन #और #डम #बनग #वधयक #न #पधरपण #कर #दय #सरकषण #क #सदश #Burhanpur #News


