नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच एक हरे रंग की इमारत के सुरक्षित बचने की कहानी सामने आई है। इमारत की मालकिन ने उस समय की आंखों देखी स्थिति बताते हुए कहा कि जब उन्हें हादसे का पता चला तो वो उस समय अपने पति के साथ कहीं बाहर थीं। बाढ़ आने के पांच मिनट पहले मैं और मेरे पति घर पहुंचे। मेरी सास को घर से बाहर निकालने के लिए। उन्होंने सास से कहा कि पानी आने वाला है, इसलिए चलना होगा।
बाढ़ घर तक पहुंची तो छत पर पहुंचे लोग
मालकिन के मुताबिक, उनकी सास को शुरुआत में भरोसा था कि पानी घर तक नहीं आएगा और कुछ नहीं होगा। लेकिन देखते ही देखते बाढ़ का पानी घर तक पहुंच गया। खतरा बढ़ता देख परिवार के लोग ऊपर छत पर चले गए। उन्होंने बताया कि उस समय परिवार के लोग छत पर ही टहल रहे थे और वहीं से बाढ़ की स्थिति देख रहे थे।
Source link
#नपल #बढतबह #क #मजर #क #बच #कस #बच #थ #हर #रग #वल #इमरत #घर #क #मलकन #न #बतई #आख #दख #कहन #Nepal #Flood #Green #Building #Survive #Devastation #Owner #Lakshmi #Pandey #Shares #Eyewitness #Account



