नेपाल बाढ़ लाइव:त्रिशुली में रुका बचाव अभियान, अब तक 616 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता – Nepal Flash Floods Live Updates Casualties Indians Return Alive Death Toll Surge Search Rescue Ops Hindi News

नेपाल बाढ़ लाइव:त्रिशुली में रुका बचाव अभियान, अब तक 616 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता – Nepal Flash Floods Live Updates Casualties Indians Return Alive Death Toll Surge Search Rescue Ops Hindi News

10:10 AM, 29-Aug-2026

नेपाल बाढ़: अब तक 616 लोगों की मौत, 2000 से ज्यादा लापता

नेपाल बाढ़ त्रासदी में मरने वालों का आंकड़ा 616 पहुंच गया है। वहीं, लापता लोगों का आंकड़ा भी 2000 से ज्यादा हो गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सरकारी मीडिया ने बताया है कि तिब्बत में भूस्खलन के मलबे के बीच बनी झील में जलस्तर एक बार फिर बढ़ रहा है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इसकी वजह से एक बार फिर से भूस्खलन या मिट्टी के खिसकने का खतरा लगातार बना हुआ है। वहीं, नेपाल में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे खोज दल जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए मौसम के अनुकूल सीमित समय का पूरा फायदा उठा रहे हैं। सड़क को दोबारा खोलने के प्रयास भी जारी हैं।

09:36 AM, 29-Aug-2026

बाढ़ राहत कार्यों में सहायता के लिए नेपाल पहुंचा 11 सदस्यीय भारतीय बचाव दल

अचानक आई बाढ़ में 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 2,000 अन्य लापता हो गए। इस बचाव अभियान में स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए 11 सदस्यीय भारतीय दल शनिवार को नेपाल पहुंचा। भारतीय दूतावास के सूत्रों के अनुसार, चिकित्सा कर्मियों और सुरंग बचाव विशेषज्ञों सहित इस टीम को नेपाल सरकार के अनुरोध पर भेजा गया था। टीम को हिमालयी देश में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है, जहां बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान चलाए जा रहे हैं।

बुधवार को रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में भीषण बाढ़ आई, जिसमें 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई और बस्तियों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत अवसंरचना को व्यापक क्षति पहुंची। शुक्रवार को नेपाल ने कहा कि वह अपने सुरक्षा बलों की अधिकतम तैनाती को “प्राथमिकता” देना चाहता है, जो स्थानीय पर्यावरणीय परिस्थितियों और दुर्गम भूभाग से भलीभांति परिचित हैं। हालांकि, विदेश मंत्री शिसिर खनाल ने कहा कि सरकार उन कठिन मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहायता लेने के लिए तैयार है, जहां अत्यंत जटिल भौतिक संरचनाओं के लिए विशेष तकनीकी कौशल की आवश्यकता होती है।

09:03 AM, 29-Aug-2026

मौसम बिगड़ने से रुका राहत और बचाव कार्य

त्रिशुली नदी में भारी बारिश के कारण मौसम की स्थिति बिगड़ने से बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण, आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

08:49 AM, 29-Aug-2026

राहत कार्यों में विदेशी मदद लेने को तैयार हुआ नेपाल

नेपाल ने अपना फैसला बदलते हुए बाढ़ राहत कार्यों के लिए विदेशी मदद लेने पर सहमति जताई है। जिन देशों के नागरिक लापता हैं, उन देशों के दबाव के कारण सरकार को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि वे टनल में बचाव कार्य और शवों की पहचान में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद लेंगे। भोटेकोशी बाढ़ की कवरेज करने वाले विदेशी पत्रकारों के लिए नेपाल ने नए नियम लागू किए हैं। पत्रकारों को पासपोर्ट और वीजा, अपने संगठन द्वारा जारी पहचान पत्र, वेतन और भत्तों का विवरण आदि जमा करना होगा।

08:45 AM, 29-Aug-2026

नेपाल त्रासदी: डब्ल्यूएचओ ने बढ़ाया मदद का दायरा, 150,000 अमेरिकी डॉलर की धनराशि जारी की

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) नेपाल में आई बाढ़ को लेकर अपनी मदद का दायरा बढ़ा रहा है, जिसके तहत तत्काल 150,000 अमेरिकी डॉलर की धनराशि जारी की गई है। आवश्यकता आकलन जारी रहने के साथ-साथ अतिरिक्त संसाधन जारी किए जाने की उम्मीद है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि आपदा शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर, डब्ल्यूएचओ ने आपातकालीन आपूर्ति भेजी, जिसमें अंतर-एजेंसी आपातकालीन स्वास्थ्य आपूर्ति भी शामिल थी, जो लगभग 10,000 लोगों को 3 महीने तक आवश्यक सामग्री प्रदान कर सकती है। इसके अलावा, इसमें टेंट, 10,000 मास्क, दस्ताने और हैंड सैनिटाइजर भी शामिल थे।

08:43 AM, 29-Aug-2026

नेपाल बाढ़: पश्चिम बंगाल के 39 लापता पर्यटकों में से दो की मिली जानकारी, 37 अब भी लापता

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच लापता हुए पश्चिम बंगाल के 39 पर्यटकों में से दो पर्यटकों से संपर्क स्थापित हो गया है, जबकि 37 लोग अब भी लापता हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार रात यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन दो पर्यटकों से संपर्क हुआ है, वे उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट उपमंडल के रहने वाले हैं।

शुक्रवार रात मुख्यमंत्री ने लापता पर्यटकों के परिजनों के साथ वर्चुअल बैठक की। यह बैठक दक्षिण कोलकाता स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय भवानी भवन में आयोजित की गई थी। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, “यह सिर्फ उन परिवारों का संकट नहीं है जिनके सदस्य नेपाल में लापता हैं। पूरा राज्य उनकी चिंता कर रहा है। हम सभी को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

08:41 AM, 29-Aug-2026

भारत से रवाना हुआ राहत सामग्री लेकर एक और विमान

नेपाल में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के प्रयास जारी हैं। भारतीय वायु सेना का एक सी-130 विमान प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दवाओं और खाद्य पदार्थों सहित 10 टन आवश्यक राहत सामग्री लेकर रवाना हो गया है।

08:10 AM, 29-Aug-2026

नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन: CM फडणवीस पीएम मोदी का जिक्र कर क्या बोले

महाराष्ट्र के लोगों को भी सुरक्षित लौटाने के प्रयास जारी हैं। देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय से वीडियो साझा किया गया। नागरिकों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के प्रयासों से लोगों को समय पर बचाया जा सका और कम समय में भारत वापसी संभव हो पाई। सरकार ने तत्काल सहायता सुनिश्चित की। नेपाल में फंसे लोगों ने वीडियो कॉल के दौरान सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार और का आभार व्यक्त किया। 

08:02 AM, 29-Aug-2026

सुरक्षित तमिलनाडु लौटने के बाद कैसा एहसास?

तमिलनाडु के मंत्री नारायणसामी आनंद और मंत्री डी. सरथकुमार ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद सुरक्षित लौटे 21 तीर्थयात्रियों के समूह का चेन्नई हवाई अड्डे पर स्वागत किया। दल में शामिल एक तीर्थयात्री ने बताया, जब हमारी वैन कहीं रुकी, तो हम बाढ़ और कीचड़ भरे पानी के तेज बहाव में फंस गए… पानी और मलबे का तेज बहाव रास्ते में आने वाले सभी वाहनों और अन्य चीजों को बहा ले जा रहा था… हमने वैन से बाहर निकलने की कोशिश की और 10 फीट दूर जाने का प्रयास किया… वहां से हमें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर काठमांडू ले जाया गया। राज्य सरकार में शामिल एक अन्य मंत्री आनंद ने बताया कि लापता लोगों को सुरक्षित लाने के लिए सरकार तत्परता से काम कर रही है, समन्वय के लिए चार मंत्रियों को दिल्ली में रखा गया है।

07:45 AM, 29-Aug-2026

उत्तराखंड के लापता लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल में आई भीषण आपदा के बाद उत्तराखंड के निवासियों की सहायता के लिए प्रदेश की सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) में हेल्पलाइन नंबर पर कुल छह फोन कॉल आए हैं। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सरकार ने फोन पर मिली जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के साथ साझा कर दी है। एसईओओसी इस मामले में गृह मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है।

नेपाल बाढ़ लाइव:त्रिशुली में रुका बचाव अभियान, अब तक 616 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता – Nepal Flash Floods Live Updates Casualties Indians Return Alive Death Toll Surge Search Rescue Ops Hindi News

Source link
#नपल #बढ #लइवतरशल #म #रक #बचव #अभयन #अब #तक #लग #क #मत #स #जयद #लपत #Nepal #Flash #Floods #Live #Updates #Casualties #Indians #Return #Alive #Death #Toll #Surge #Search #Rescue #Ops #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *