नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन की खिड़की पर दिखा 10 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप

नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन की खिड़की पर दिखा 10 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप

नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन स्थित जनसंपर्क कार्यालय की खिड़की पर बुधवार को करीब दस फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप दिखाई देने से कर्मचारियों में हड़कंप मच…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 08:10:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 08:12:27 PM (IST)

नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन की खिड़की पर दिखा 10 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप

HighLights

  1. अचानक खिड़की पर चढ़ रहे सांप पर पड़ी नजर
  2. सुरक्षा विभाग के जवान मौके पर पहुंचे, सर्प मित्र बुलाया
  3. सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा

नईदुनिया न्यूज, नेपानगर। नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन स्थित जनसंपर्क कार्यालय की खिड़की पर बुधवार को करीब दस फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप दिखाई देने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और सर्प मित्र विनय बातव को बुलाया गया।

उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया। बाद में सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

अचानक खिड़की पर चढ़ रहे सांप पर पड़ी नजर

जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि भोजन अवकाश के बाद वे हाथ धोने के लिए कार्यालय से बाहर गए थे। इसी दौरान आईटी विभाग के कर्मचारी उबैद उल्लाह अंसारी की नजर खिड़की पर चढ़ रहे सांप पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अन्य कर्मचारियों को दी, जिसके बाद सुरक्षा विभाग को जानकारी दी गई।

ठाकरे ने कहा कि नेपा लिमिटेड की प्राकृतिक हरियाली और जैव-विविधता इसकी पहचान है। ऐसे में किसी सांप या वन्यजीव को नुकसान पहुंचाने के बजाय प्रशिक्षित व्यक्ति की निगरानी में उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ना प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता है।

चलती बाइक में छिपा बैठा था सपोला, चालक के हाथ से लिपटा

भिंड शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक के अंदर छिपा बैठा सांप का बच्चा अचानक निकलकर चालक के हाथ से लिपट गया। हाथ पर सपोला देखते ही बाइक चालक घबरा गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हालांकि घटना में बाइक चालक के घायल होने की जानकारी नहीं है।

Source link
#नप #लमटड #क #परशसनक #भवन #क #खडक #पर #दख #फट #लब #घड #पछड #सप

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *