नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

कार्तिक आर्यन इन दिनों हैप्पी स्पेस में हैं. उन्हें मंगलवार को नेशनल अवॉर्ड मिला. कार्तिक को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. कार्तिक आर्यन नेशनल अवॉर्ड पाकर काफी खुश, एक्साइटेड और इमोशनल हैं. अब कार्तिक नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. कार्तिक ने लालबागचा राजा का आशीर्वाद लिया. उन्होंने नेशनल अवॉर्ड को गणपति बप्पा के चरणों में रखा और प्रार्थना की. कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

बता दें कि कार्तिक को अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है. वो मंगलवार को गुजरात के एकता नगर के केवडिया में आयोजित नेशनल अवॉर्ड समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उनके पेरेंट्स भी साथ थे. कार्तिक ने अवॉर्ड लेने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया.

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया पोस्ट

कार्तिक आर्यन ने किया पोस्ट

कार्तिक ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘जब मैं मुस्कान के साथ प्यार से पीछे मुड़कर देखता हूं तो ग्वालियर का एक लड़का जो सपने देखने की हिम्मत करता है और एक्टर बनता है. जहां लोग ऐसे सपनों पर हंसकर आगे बढ़ता जाते हैं. फाइनली मैं इसका गवाह बना और मैंने वो सपना जिया. अभी भी मैं सुन्न हूं. एक्साइटेड और नवर्स हूं. छोटे शहर के लड़के का सपना. इस देश के हर एक्टर का सपना. बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड, ‘दू नहीं चैंपियन है मैं’.’

आगे कार्तिक ने लिखा, ‘मैं हमेशा कबीर सर और साजिद सर का आभारी और कर्जदार रहूंगा. उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे बड़े पर्दे पर इंडिया के पहले पैरालंपिक गोल्ड चैंपियन मुरलीकांत पेटकर सर का रोल करने का मौका दिया. ये जर्नी बहुत दर्दभरी थी लेकिन रिजल्ट रसमलाई की तरह मीठा है. मैं बहुत आभारी और इमोशनल हूं. इस पूरी जर्नी में मैंने खुद पर विश्वास रखा, मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट मेरे पेरेंट्स रहे, उनका आशीर्वाद और प्यार. मेरे दोस्तों ने मुझे तब-तब प्रोत्साहित किया जब मैं उम्मीद खो रहा था. मेरी जो मेरे लिए कड़ी मेहनत करती है ताकि मेरी जिंदगी अच्छे से चल सके. सभी को बहुत-बहुत थैंक्यू. आखिर में मैं ये कहना चाहता हूं और विश्वास रखता हूं कि ये अभी शुरुआत है, और भी माइलस्टोन बाकी हैं. गणपति बप्पा मोरया.’

‘चंदू चैम्पियन’ के बारे में

फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ की बात करें तो ये फिल्म 2024 में आई थी. फिल्म में कार्तिक मुरलीकांत पेटकर के रोल में थे. इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था. वहीं साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था.  फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 22 मिनट है. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले थे. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अंडरपरफॉर्मर रही थी. 

ये भी पढ़ें- ‘हबीबी’ से ‘अगाधा’ तक, 25 सितंबर को OTT परआएगा इन 5 तमिल-तेलुगु फिल्मों का तूफान

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 89.24 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 75.49 करोड़ की कमाई की थी. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 13.75 करोड़ कमाए. फिल्म ने इंडिया में नेट 63.57 करोड़ का कलेक्शन किया था.

नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

कार्तिक आर्यन की जर्नी
कार्तिक आर्यन ने 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से एक्टिंग जर्नी शुरू की थी. इसके बाद वो 2013 में फिल्म ‘आकाश वाणी’ में दिखे. उन्होंने ‘कांची: द अनब्रेकेबल’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘गेस्ट इन लंदन’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘लुका छुपी’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘लव आज कल’, ‘धमाका’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘फ्रेडी’, ‘शहजादा’, ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसी फिल्में की. कार्तिक की फिल्मों को फैंस ने बहुत प्यार दिया.

इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

अब कार्तिक के हाथ में चार फिल्में हैं. वो अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखेंगे. ये रोमांटिक ड्रामा होने वाली है. इस फिल्म में श्रीलीला फीमेल लीड रोल में होंगी. फिल्म से कार्तिक का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है. फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है. इसके अलावा कार्तिक को एकता कपूर की ‘नागजिला’ में भी देखा जाएगा. फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में है. इसमें कार्तिक का अलग अवतार देखने को मिलेगा.

इसके अलावा कार्तिक को कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखेंगे. फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा कार्तिक कैप्टन इंडिया में नजर आएंगे.



Source link
#नशनल #अवरड #लकर #ललबगच #रज #क #दरशन #करन #पहच #करतक #आरयन #गणपत #बपप #क #लय #आशरवद

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *