न्यूज अपडेट:झारखंड के सीएम सोरेन ने Cji को लिखा पत्र, हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति जल्द करने की मांग – News-updates-hemant-soren-cji-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi
“_id”:”6b01f47e99f10865a9060c7f”,”slug”:”news-updates-hemant-soren-cji-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”न्यूज अपडेट: झारखंड के सीएम सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति जल्द करने की मांग”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
आज की बड़ी खबरें। – फोटो : अमर उजाला
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक के उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए जल्द सिफारिश करने का आग्रह किया है। सोनक 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
सीजेआई और कॉलेजियम के न्यायाधीशों को लिखे पत्र में सोरेन ने कहा कि लंबे समय तक अंतरिम व्यवस्था बने रहने से न्यायिक व्यवस्था में अनिश्चितता पैदा हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार नेतृत्व में बदलाव से हाईकोर्ट के प्रशासनिक कामकाज की निरंतरता और संस्थागत योजनाएं प्रभावित होती हैं। सोरेन ने न्याय व्यवस्था में जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी न्यायिक नेतृत्व की जरूरत पर भी जोर दिया।
उन्होंने पत्र में कहा, “कॉलेजियम की ओर से तत्काल कदम नहीं उठाए जाने पर झारखंड हाईकोर्ट को एक बार फिर अंतरिम कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की व्यवस्था का सामना करना पड़ सकता है। मुझे उम्मीद है कि कॉलेजियम इस बात से सहमत होगा कि मुख्य न्यायाधीश का पद किसी भी हाईकोर्ट के प्रशासनिक और न्यायिक कामकाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”