गोवा के पोर्वोरिम में शुक्रवार रात एक होटल के बाहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। करीब 8:45 बजे अज्ञात हमलावरों ने मैजेस्टिक प्राइड होटल एंड रिसॉर्ट्स (Majestic Pride Hotels and Resorts) के निदेशक श्रीनिवास नायक पर गोली चलाई गई। नायक इस हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। आरजीपी के विधायक वीरेश बोर्कर ने इसे सुनियोजित हमला बताया। बोर्कर ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गोवा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने गृह विभाग और राज्य सरकार से तत्काल जांच की मांग की। विधायक ने भाजपा सरकार पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहने का आरोप भी लगाया।
दाग-मुंहासे हटाने का दावा करने वाली 7 क्रीम पर लगी रोक
चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे हटाने और रंग निखारने का दावा करने वाली सात क्रीम और फेसवॉश पर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने रोक लगा दी है। इनमें तय सीमा से 30% तक ज्यादा सैलिसिलिक एसिड पाया गया। मानकों के अनुसार इसकी मात्रा अधिकतम 2% होनी चाहिए जबकि सबसे कम मात्रा भी 7% पाई गई। संगठन ने सातों उत्पादों का आयात करने वाली स्पेक्ट्रा मेडिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस भेजा था। कंपनी के जवाब के बाद इन उत्पादों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया। सैलिसिलिक एसिड त्वचा पर जमी पुरानी परत को हटाने में मदद करता है। लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा नुकसानदेह है।
Source link
#नयज #अपडटसगव #म #हटल #पर #फयरग #Mla #न #सरकर #क #घर #दगमहस #हटन #क #दव #करन #वल #करम #बन #National #Updates #Goa #Hotel #Firing #Acne #Blemishes #Creams #Banned #North #East #West #South #Politics #Crime #News



