न्यूज डायरी:पूर्व नगालैंड विधानसभा अध्यक्ष ईटी एजंग का निधन; भुवनेश्वर में नकाबपोश ने महिला से किया दुष्कर्म – News-updates-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi

न्यूज डायरी:पूर्व नगालैंड विधानसभा अध्यक्ष ईटी एजंग का निधन; भुवनेश्वर में नकाबपोश ने महिला से किया दुष्कर्म – News-updates-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi

नगालैंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और मंत्री ई. थुंगचामो एजंग का गुरुवार को दीमापुर में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। एजंग अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। वर्ष 1983 में वह पहली बार वोखा जिले की 40-बंडारी विधानसभा सीट से नगालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह शुरुआती लोथा नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए राज्य की सेवा की।




एजंग ने 1974 में शिलांग के सेंट एडमंड्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। वह जनसेवा के साथ-साथ लोथा समुदाय और व्यापक रूप से नगा समाज के कल्याण से जुड़े प्रयासों में सक्रिय रहे। कांग्रेस नेता एजंग नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एनपीसीसी) की कोर कमेटी के सदस्य भी रहे थे। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शोक संदेश में एजंग के निधन को लोथा समुदाय और नगा लोगों के लिए बड़ी क्षति बताया।

Source link
#नयज #डयरपरव #नगलड #वधनसभ #अधयकष #ईट #एजग #क #नधन #भवनशवर #म #नकबपश #न #महल #स #कय #दषकरम #Newsupdatesnortheastwestsouthindiaelections2026politicscrimenationalnewsinhindi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *