न्यूज डायरी:बंगाल में डेंगू से बचाव की पहल, स्कूलों के ड्रेस कोड बदले; तीन दिवसीय गोवा दौरे पर अमित शाह – National Updates Bengal School Dress Code Skirt Amit Shah Goa Visit North East West South Politics Crime News

न्यूज डायरी:बंगाल में डेंगू से बचाव की पहल, स्कूलों के ड्रेस कोड बदले; तीन दिवसीय गोवा दौरे पर अमित शाह – National Updates Bengal School Dress Code Skirt Amit Shah Goa Visit North East West South Politics Crime News

डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शारद्वत मुखर्जी ने स्कूलों में सितंबर से नवंबर तक अस्थायी रूप से ड्रेस कोड बदलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को स्कर्ट की जगह सलवार सूट, जबकि लड़कों को पूरी बाजू की शर्ट और फुल पैंट पहनाई जाए, ताकि शरीर मच्छरों से ज्यादा ढका रहे। मंत्री ने कहा कि स्कूलों में पहने जाने वाले घुटनों तक के पतले मोजे भी मच्छरों से पूरी सुरक्षा नहीं देते। मच्छर मोजे के जरिए भी काट सकते हैं। इसलिए डेंगू के पीक सीजन में बच्चों के शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकना जरूरी है। यह व्यवस्था सिर्फ तीन महीने के लिए अस्थायी होगी और नई वर्दी सिलवाने की जरूरत नहीं होगी। सरकारी स्कूलों के लिए जल्द निर्देश जारी होने की संभावना है, जबकि निजी स्कूल अपने स्तर पर फैसला ले सकेंगे।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उनका स्वागत किया। 6 सितंबर को शाह गृह मंत्रालय की गोवा संबंधी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह नारकोटिक्स पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। शाह भाजपा के नवनिर्मित राज्य कार्यालय अटल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पार्टी की राज्य कोर समिति की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। 7 सितंबर को वह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम, तलेगांव में गोवा पुलिस प्रेसिडेंट्स कलर्स अवार्ड समारोह में भी भाग लेंगे।

Source link
#नयज #डयरबगल #म #डग #स #बचव #क #पहल #सकल #क #डरस #कड #बदल #तन #दवसय #गव #दर #पर #अमत #शह #National #Updates #Bengal #School #Dress #Code #Skirt #Amit #Shah #Goa #Visit #North #East #West #South #Politics #Crime #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *