गुजरात पुलिस दिग्गज टेक कंपनी गूगल से पूछताछ करने की तैयारी में है। यह पूछताछ उन पांच लाख से अधिक जीमेल खातों के संबंध में की जाएगी, जिन्हें राज्य के सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी भेजने के लिए एक बड़े आपराधिक नेटवर्क की ओर से बनाया और संचालित किया जा रहा था। अपराधियों की ओर से वित्तीय धोखाधड़ी के लिए गूगल के वेब डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म फायरबेस का दुरुपयोग किए जाने को लेकर भारत में पहले से ही टेक कंपनी के खिलाफ जांच चल रही है। गुजरात पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने इस अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को 5,13,847 जीमेल आईडी और उनके पासवर्ड मिले हैं, जिनका इस्तेमाल साल 2022 से किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इतनी बड़ी तादाद में फर्जी खातों का मिलना अपने आप में एक अनोखा और बेहद गंभीर मामला है। पुलिस की दो-टूक, गूगल को नीतियां बदलनी होंगी: गुजरात पुलिस के साइबर अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी विवेक भेडा ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में फर्जी जीमेल खातों का इस्तेमाल पहले कभी नहीं देखा गया। यह बेहद गंभीर मामला है।
चंद्रनाथ रथ की हत्या में अभिषेक बनर्जी के गैंग का हाथ: सीएम शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि चंद्रनाथ रथ की हत्या के पीछे अभिषेक गैंग का हाथ है और शूटरों को दो करोड़ रुपये की सुपारी दी गई थी। शुभेंदु ने यह भी दावा किया कि उन्होंने डायमंड हार्बर के कई लोगों की कॉल रिकॉर्डिंग सुनी है, जिनमें कथित तौर पर हत्या की साजिश से जुड़े संकेत मिलते हैं।
Source link
#नयज #डयरबम #क #धमक #ममल #म #गगल #स #गजरत #म #हग #पछतछ #अभषक #बनरज #पर #सएम #शभद #क #गभर #आरप #National #Updates #16th #Sept #Gujarat #Police #Google #Suvendu #Abhishek #North #East #West #South #Politics #Crime #News



