NPS Mobile App Guide: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यानी एनपीएस में खाता खुलवाने वाले हर व्यक्ति के लिए 12 अंकों का प्रान PRAN नंबर बेहद जरूरी पहचान पत्र होता है। कई बार भौतिक यानी प्लास्टिक प्रान कार्ड तुरंत उपलब्ध नहीं होता या यात्रा करते समय गुम हो जाता है। ऐसे में वित्तीय कार्यों और सत्यापन के लिए वर्चुअल प्रान कार्ड बहुत उपयोगी साबित होता है।
पेंशन फंड नियामक PFRDA ने अब एनपीएस मोबाइल एप के जरिए ई-प्रान (Virtual PRAN) कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान बना दिया है। इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से इसे मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं।

2 of 5
अपने फोन में एनपीएस मोबाइल एप डाउनलोड करें
– फोटो : Adobe Stock
अपने फोन में एनपीएस मोबाइल एप डाउनलोड करें
- सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन के गूगल प्ले स्टोर या आईफोन के एप स्टोर पर जाएं।
- वहां सर्च बार में ‘NPS App’ टाइप करके आधिकारिक मोबाइल एप डाउनलोड करें।
- एप डाउनलोड होने के बाद उसे खोलें और आवश्यक अनुमतियां देकर होम स्क्रीन पर जाएं।

3 of 5
यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें
– फोटो : Adobe Stock
यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें
- एप खोलने के बाद लॉग-इन बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना 12 अंकों का प्रान (PRAN) नंबर और अपना गुप्त पासवर्ड यानी इंटरनेट पिन दर्ज करें।
- अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं, तो ‘फॉरगेट पासवर्ड’ के विकल्प से नया पिन बना सकते हैं।

4 of 5
प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और ई-प्रान विकल्प चुनें
– फोटो : Adobe Stock
प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और ई-प्रान विकल्प चुनें
- सफलतापूर्वक लॉग-इन करने के बाद ऐप का मुख्य डैशबोर्ड खुल जाएगा।
- यहां मेन्यू बार में जाकर ‘Profile Details’ या ‘e-PRAN Download’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका डिजिटल वर्चुअल प्रान कार्ड दिखाई देने लगेगा।

5 of 5
ई-प्रान कार्ड को अपने फोन में सुरक्षित सेव करें
– फोटो : Adobe Stock
ई-प्रान कार्ड को अपने फोन में सुरक्षित सेव करें
- कार्ड दिखने के बाद नीचे दिए गए ‘डाउनलोड पीडीएफ’ वाले बटन पर टैप करें।
- ऐसा करते ही आपका वर्चुअल प्रान कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में आपके फोन में सेव हो जाएगा।
- इसका प्रिंटआउट निकालकर आप इसे किसी भी सरकारी या बैंक संबंधी काम में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Source link
#नय #पशन #सकममबइल #एप #स #अपन #वरचअल #Pran #करड #कस #डउनलड #कर #जन #पर #परकरय #Download #Virtual #Pran #Card #Mobile #App #Stepbystep #Guide #Explained #Hindi



