![]()
आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोका गया। AAP के मुताबिक, पेरिस से लौटने के बाद अधिकारियों ने मान पर 50 हजार रुपए का चालान भी काटा। अधिकारियों ने इसके पीछे ऊपर से बहुत दबाव होने की बात कही। पार्टी ने यह नहीं बताया कि मान को क्यों रोका गया और चालान किस वजह से काटा गया। पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इस घटना को केंद्र की ओर से मान की विदेश यात्राओं की अनुमति बार-बार रोकने से जोड़ा। मान पेरिस में 17 से 21 अक्टूबर तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय फूड ट्रेड एग्जिबिशन SIAL पेरिस 2026 में शामिल हुए थे। वे पंजाब सरकार की उस याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की अनुमति के बाद पेरिस गए थे, जिसमें केंद्र के “मनमाने” फैसले को चुनौती दी गई थी। खबर अपडेट की जा रही है।
Source link
#पजब #क #दलल #एयरपरट #पर #घट #रक #गयAAP #क #दव #भगवत #मन #क #अधकरय #न #हजर #रपए #क #चलन #कट


