पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी:  शराब की लत और घरेलू झगड़े से परेशान थी; बालाघाट में घर के अंदर फंदे पर मिला शव – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव में गुरुवार देर रात महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का पति से विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। शराब की लत को लेकर होता था विवाद ग्रामीण थाना के एएसआई मरकाम ने बताया कि पुलिस को सरपंच के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि निकिता पटले (46) अपने पति दुर्गेश पटले की शराब पीने की आदत और आए दिन होने वाले घरेलू विवाद से परेशान थी। बताया गया कि घटना से पहले पति के शराब पीकर घर आने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद निकिता ने घर में लकड़ी की मयाल से फंदा लगा लिया। मर्ग कायम कर जांच कर रही पुलिस पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत के कारणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Source link
#पत #स #ववद #क #बद #महल #न #लगई #फस #शरब #क #लत #और #घरल #झगड #स #परशन #थ #बलघट #म #घर #क #अदर #फद #पर #मल #शव #Balaghat #Madhya #Pradesh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *