पत्नी के साथ नहीं गर्लफ्रेंड के साथ…, रानी चटर्जी ने खोले भोजपुरी इंडस्ट्री के राज, Bhojpuri Hindi News

पत्नी के साथ नहीं गर्लफ्रेंड के साथ…, रानी चटर्जी ने खोले भोजपुरी इंडस्ट्री के राज, Bhojpuri Hindi News


भोजपुरी बवाल के आज के एपिसोड में रानी चटर्जी ने बताया कि कैसे एक्टर्स की पसंद की हीरोइन नहीं होने पर बड़ी-बड़ी फिल्में बंद हो जाती थीं। उन्होंने काजल राघवानी के विवाद को लेकर भी बात की। 

भोजपुरी बवाल के आज के एपिसोड में एक्ट्रेस रानी चटर्जी और काजल राघवानी एक साथ कैफे में वक्त बिताते दिखे। काजल रानी से अपने दिल की बात करती नजर आईं। तो वहीं, रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के राज खोले। उन्होंने कहा एक्टर्स के मन की हीरोइन नहीं होने की वजह से कई बार बड़ी-बड़ी फिल्में तक बंद हुई हैं। उन्होंने इसी बातचीत के दौरान बताया कि कैसे एक बार एक एक्टर उनके भाई के रिसेप्शन में अपनी पत्नी के साथ नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड के साथ आए थे।

काजल और खेसारी के बीच क्या था विवाद?

दोनों के बीच क्या बातचीत हुई उससे पहले समझ लेते हैं कि काजल राघवानी को लेकर क्या विवाद है और उन्होंने रानी से किस बारे में बात की। दरअसल, एक वक्त था जब काजल राघवनी और खेसारी लाल यादव रिलेशनशिप में थे। खेसारी लाला यादव उस वक्त शादीशुदा थे। खेसारी के शादीशुदा होने की वजह से काजल को ट्रोल किया गया। उनपर आरोप लगा कि उन्हें पता था खेसारी लाल शादीशुदा हैं फिर भी वो उनके प्यार में पड़ गईं।

जब खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रिश्ता टूटा तो ये भी कहा गया कि काजल ने खेसारी लाल को धोखा दिया। काजल और खेसारी दोनों ने एक दूसरे पर बहुत सारे आरोप भी लगाए थे। इसके बाद एक पॉडकास्ट में काजल राघवानी ने अपने हिस्से का सच बताया था।

काजल ने रानी से की दिल की बात

आज के भोजपुरी बवाल के एपिसोड में काजल इसी विवाद के बारे में चर्चा करती नजर आईं। उन्होंने रानी से कहा कि वो सोचती हैं कि उन्हें मनोचिकित्सक के पास जाना चाहिए। उन्हें खुद ऐसा महसूस हो रहा है। वो ब्लैंक रहने लगीं हैं। काजल की बात सुनकर पहले तो रानी ने हैरांगी जताई फिर उनसे कहा कि वो उन्हें बताएं कि उनके मन में क्या चल रहा है।

काजल अपनी बात शुरू करती हैं और कहती हैं, “यही सब चीजें जो रायता फैला हुआ है काम को लेकर। चैनल की फिल्में जो अभी हम लोग कर ही रहे थे…फीमेल ओरिएंटेड, उसमें भी रिलेशन्स बन गए हैं…”

‘मनोज जी और रवि जी की वजह से बंद हुईं फिल्में’

काजल की बात सुनते ही रानी ने बोला कि इसपर वो क्या ही बोलें। उन्होंने कहा कि अगर वो भोजपुरी इंडस्ट्री से दो चीजें हटाना चाहें तो वो होगा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड। रानी ने फिर अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “पता है जोड़ी कल्चर जो आया है वो दिनेश और पाखी हेगड़े की वजह से आया। हमारी इंडस्ट्री में एक बहुत कॉमन कल्चर है जिसे लोग लव एंगल नाम देते हैं। लेकिन मुझे लगता है वो व्यापारिक ज्यादा है। सिर्फ दिनेश जी ही नहीं…रवि जी, मनोजी जी…बड़ी-बड़ी फिल्में बंद हुई हैं क्योंकि इनके मन की हिरोइनें नहीं थीं।”

जब आम्रपाली दुबे ने पढ़ लिया काजल का मैसेज

रानी ने फिर काजल से पूछा कि ये बहुत सुनने में मिलता था कि जब तुम जोड़ी में काम करती थीं, तो तुम उन्हें दूसरी हिरोइनों के साथ काम करने को मना करती थीं। इसपर काजल ने कहा कि वो बिल्कुल भी मना नहीं करती थीं। फिर काजल दिनेश लाल यादव की फिल्म से जुड़ा किस्सा सुनाने लगीं। उन्होंने कहा, “मैं दिनेश जी के साथ फिल्म कर रही थी आशिक आवारा। तो उसमें सुहागरात का गाना था, तो उसमें हुआ क्या, हम लोग शूट कर रहे थे। सेट पर बैठी थीं एक्ट्रेस (आम्रपाली)। आम्रपाली जी वहां बैठी हुई थीं तो दिनेश जी मुझे थोड़ा असहज लगे। डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर कह रहे हैं कि आप फीलिंग नहीं ला रहे हो…मैंने बोला- यार वो मुझे पकड़ेंगे, खींचेंगे तब तो फीलिंग्स आएंगी। मैं अकेले कैसे फीलिंग्स दे दूं?”

काजल ने कहा कि उनकी बुद्धि काम नहीं की और उन्होंने दिनेश लाल यादव को मैसेज कर दिया कि उन्हें कुछ बात करनी है, जब वो अकेले हों तब बताएं वो बात कर लेंगी। काजल ने कहा कि वो मैसेज आम्रपाली ने देख लिया। इसके बाद आम्रपाली ने उनसे कहा कि आपको जो बात करनी है, मेरे सामने बोल सकती हैं, हम लोग एक ही हैं।

दिनेश और आम्रपाली के रिश्ते पर रानी का तंज

इसके बाद रानी की एक वीडियो बाइट आई जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मान लिया कि वो रिलेशनशिप में हैं, इसके बाद क्या हुआ बवाल ही हुआ, लेकिन आम्रपाली जी और दिनेश जी….मुझे लगता है वो अच्छे दोस्त हैं (हंसकर व्यंग करने वाली टोन में)।

काजल को रानी की सलाह?

रानी चटर्जी काजल राघवानी को समझाती नजर आईं। उन्होंने कहा कि जब वो इंडस्ट्री में आईं वो अपने दम पर आईं हैं। उन्होंने कहा कि गलती वहां हुई जब वो प्यार में पड़ गईं। रानी ने कहा कि जब कोई लड़की हमारे सिंगर्स प्लस एक्टर्स के साथ जुड़ती है तो वो अपनी पहचान खो देती है।

अपने रिलेशनशिप और ट्रोलिंग पर क्या बोलीं काजल?

इसके बाद काजल ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की। खेसारी का नाम शो में म्यूट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें ट्रोल किया कि मैंने उन्हें धोखा दिया, शादीशुदा के साथ अफेयर किया। ट्रोल्स को जवाब देते हुए काजल ने कहा- अगर मैंने शादीशुदा से अफेयर किया तो तुम लोग (एक्टर के बारे में) भी तो यही बोलते थे कि मेरी पत्नी के साथ मेरा रिश्ता नहीं है, हम लोग डायवोर्स ले रहे हैं। तुम भी तो शादीशुदा से तुम क्यों प्यार में पड़े? लोग ये नहीं देखते हैं।

जब रानी से एक्टर की पत्नी ने पूछा सवाल

रानी ने कहा कि वो एक बार एक एक्टर की बेटी के बर्थ डे में गई थीं। वहां, एक्टर की पत्नी ने रानी का हाथ पकड़कर उनसे कहा कि आपने अपने भाई के रिसेप्शन में मुझे क्यों नहीं बुलाया? इसपर रानी ने उनसे कहा कि उन्होंने कहा था कि परिवार क साथ आइगा। रानी ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन लोग इस किस्से को खेसारी लाल यादव से जोड़कर देख रहे हैं। रानी ने बताया कि उनके भाई के रिसेप्शन में वो एक्टर काजल राघवानी के सात पहुंचे थे।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *