पत्नी को लेने आया दामाद कट्टा लेकर छत पर चढ़ा:  ग्वालियर में डेढ़ घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा;तीन थानों की पुलिस पहुंची, टीआई ने बातों में उलझाकर उतारा – Gwalior News

पत्नी को लेने आया दामाद कट्टा लेकर छत पर चढ़ा: ग्वालियर में डेढ़ घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा;तीन थानों की पुलिस पहुंची, टीआई ने बातों में उलझाकर उतारा – Gwalior News

पत्नी को लेने आया दामाद कट्टा लेकर छत पर चढ़ा:  ग्वालियर में डेढ़ घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा;तीन थानों की पुलिस पहुंची, टीआई ने बातों में उलझाकर उतारा – Gwalior News


ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र के सौजना गांव में गुरुवार शाम ससुराल पहुंचे दामाद ने पत्नी को साथ भेजने से इनकार करने पर हंगामा खड़ा कर दिया। वह शराब के नशे में कट्‌टा लेकर घर की छत पर चढ़ गया और खुद के साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों को गोली मारने की धमकी देने लगा। घटन की सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारकर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुरैना जिले के जौरा निवासी जोगेंद्र सिंह गुर्जर की ससुराल तिघरा थाना क्षेत्र के सौजना गांव में है। उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से नाराज होकर मायके में रह रही थी। गुरुवार शाम जोगेंद्र पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन वह शराब के नशे में था। उसकी हालत देखकर साले मृदुल ने बहन को उसके साथ भेजने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कट्टा लेकर छत पर चढ़ा, गांव में मची अफरा-तफरी पत्नी को साथ नहीं भेजे जाने से नाराज जोगेंद्र ने कट्टा निकाल लिया और घर की छत पर चढ़ गया। वहां से वह कट्टा लहराते हुए हंगामा करने लगा। उसकी हरकत से गांव में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की गंभीरता को देखते हुए तिघरा थाना प्रभारी शिवराम कंसाना, बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार और पुरानी छावनी थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी को बातचीत में उलझाए रखा। उसका विश्वास जीतकर टीआई आलोक परिहार उसके पास छत पर पहुंच गए और बातचीत करते हुए उससे कट्‌टा ले लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कट्टा जब्त कर लिया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का बयान बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवक शराब के नशे में अपनी ससुराल पहुंचा था। पत्नी को साथ नहीं भेजे जाने पर वह कट्टा लेकर छत पर चढ़ गया और दहशत फैलाने लगा। वह कभी खुद को गोली मारने तो कभी ससुराल पक्ष को गोली मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने सूझबूझ से उसे बातों में उलझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और गिरफ्तार कर लिया।

Source link
#पतन #क #लन #आय #दमद #कटट #लकर #छत #पर #चढ #गवलयर #म #डढ #घट #हई #वलटज #डरमतन #थन #क #पलस #पहच #टआई #न #बत #म #उलझकर #उतर #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *