![]()
इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र में एक किसान ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद और पत्नी के लंबे समय से मायके में रहने के कारण किसान मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक कैलाश चौहान (51) पुत्र करण सिंह चौहान निवासी बढ़िया कीमा ने घर में फांसी लगा ली। देर शाम जब उसका बेटा घर पहुंचा तो पिता को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। पत्नी ने साथ आने से कर दिया था इनकार परिजनों ने बताया कि कैलाश की पत्नी विमला पिछले तीन माह से राऊ स्थित अपने मायके में रह रही थी। कैलाश उसे वापस घर लाने के लिए कई बार गया, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं हुई। दो दिन पहले भी वह पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था, जहां पत्नी ने नौकरी करने और अलग रहने की बात कहकर साथ आने से इंकार कर दिया था। ससुराल वालों ने कैलाश को मारा भी था परिवार के लोगों का कहना है कि इस बात को लेकर कैलाश काफी परेशान रहता था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटा उसके साथ रह रहा था, जबकि अन्य बच्चे पत्नी के साथ थे। परिजनों ने यह भी बताया कि पूर्व में इस विवाद को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने कैलाश के साथ मारपीट भी की थी। खुडैल पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Source link
#पतन #स #ववद #क #चलत #पत #न #कय #ससइड #पतन #तन #मह #स #रह #रह #थ #मयक #म #ससरल #आन #क #नह #थ #तयर #तनव #म #थ #पत #Indore #News


