![]()
पन्ना जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड स्थित ग्लास ब्रिज पर दो महिलाओं के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। ब्रिज पर पैर लगने जैसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों महिलाएं आपस में हाथापाई करने लगीं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। पैर लगने से शुरू हुआ विवाद, चले लात-घूंसे ग्लास ब्रिज के ठेकेदार सचिन मिश्रा ने बताया कि विवाद की शुरुआत ब्रिज पर चढ़ने के दौरान हुई। एक महिला का पैर अनजाने में दूसरी महिला के पैर पर लग गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों महिलाएं आपस में हाथापाई करने लगीं। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य पर्यटकों ने कड़ी मशक्कत के बाद बीच-बचाव कर दोनों महिलाओं को शांत कराया। TI बोले- शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे मामले में बृजपुर थाना प्रभारी सोनम शर्मा ने बताया कि इस घटना के संबंध में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई पक्ष शिकायत प्रस्तुत करता है, तो मामले की नियमानुसार जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#पनन #क #बहसपत #कड #म #महलओ #म #मरपट #VIDEO #गलस #बरज #पर #पर #लगन #पर #ववद #जमकर #चल #लतघस #बल #शकयत #नह #मल #Panna #News


