पन्ना टाइगर रिजर्व में दो बाघ शावकों का जन्म:  बाघिन P-652 ने धूंधुआ सेहा में दिया जन्म, निगरानी जारी – Panna News

पन्ना टाइगर रिजर्व में दो बाघ शावकों का जन्म: बाघिन P-652 ने धूंधुआ सेहा में दिया जन्म, निगरानी जारी – Panna News

पन्ना टाइगर रिजर्व में दो बाघ शावकों का जन्म:  बाघिन P-652 ने धूंधुआ सेहा में दिया जन्म, निगरानी जारी – Panna News


मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के धूंधुआ सेहा क्षेत्र में बाघिन P-652 ने दो शावकों को जन्म दिया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वीरेंद्र पटेल ने बताया कि नवजात शावकों की उम्र लगभग 10 दिन है। बाघिन और शावकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन ने संबंधित पर्यटन क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।वन विभाग की एक विशेष टीम हाथियों और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर चौबीसों घंटे उनकी सुरक्षा और गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। यह वही ऐतिहासिक धूंधुआ सेहा है, जिसने 2010 में बाघ पुनर्स्थापन कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस समय बाघ विहीन हो चुके पन्ना में बाघिन T-1 ने यहीं अपने पहले चार शावकों को जन्म दिया था।उप निदेशक पटेल ने पुष्टि की कि मां बाघिन और दोनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पर्यटकों और बाघ परिवार के बीच किसी भी संभावित टकराव को रोकने और नवजात शावकों को परेशानी से बचाने के लिए यह सुरक्षात्मक कदम उठाया गया है। पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखकर लगातार निगरानी की जा रही है।

Source link
#पनन #टइगर #रजरव #म #द #बघ #शवक #क #जनम #बघन #P652 #न #धधआ #सह #म #दय #जनम #नगरन #जर #Panna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *