पन्ना में चलती स्कूटी पर जेब में रखा मोबाइल फटा,  युवक के कपड़ों में लगी आग, कूदकर बचाई जान

पन्ना में चलती स्कूटी पर जेब में रखा मोबाइल फटा, युवक के कपड़ों में लगी आग, कूदकर बचाई जान

चलती स्कूटी पर सवार युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 05:23:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 05:23:05 PM (IST)

पन्ना में चलती स्कूटी पर जेब में रखा मोबाइल फटा,  युवक के कपड़ों में लगी आग, कूदकर बचाई जान
स्कूटी पर युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा

HighLights

  1. स्कूटी पर युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा
  2. मोबाइल में आग लगने से कपड़े जले, पैर झुलसा
  3. युवक ने सूझबूझ दिखाकर स्कूटी से कूदकर बचाई जान

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। पन्ना जिले में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती स्कूटी पर सवार युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। मोबाइल की बैटरी में हुए विस्फोट के बाद युवक के कपड़ों में आग लग गई, जिससे उसका पैर झुलस गया और चमड़ी भी छिल गई। युवक ने तत्काल स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई।

क्या है पूरा मामला

रानीबाग निवासी 25 वर्षीय मुकेश वर्मा ने बताया कि वह बाजार से स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। जिला अस्पताल के सामने पहुंचते ही उनकी पेंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म होने लगा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, मोबाइल में जोरदार धमाका हो गया।

स्कूटी से छलांग लगा दी

प्रत्यक्षदर्शी राकेश शर्मा के अनुसार, आग लगते ही मुकेश ने घबराने के बजाय तुरंत चलती स्कूटी से छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने जेब से जलता हुआ मोबाइल निकालकर सड़क पर फेंक दिया। उनकी सूझबूझ के कारण हादसा और गंभीर होने से बच गया।

घटना के दौरान जिला अस्पताल के सामने मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने जलते हुए मोबाइल पर पानी डालकर आग बुझाई और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया।

एक पैर झुलस गया

हादसे में मुकेश वर्मा के कपड़े जल गए, जबकि उनका एक पैर झुलस गया। घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। मुकेश ने बताया कि उन्होंने यह मोबाइल करीब चार वर्ष पहले लगभग 20 हजार रुपये में खरीदा था। घटना के समय मोबाइल उनकी पेंट की जेब में रखा हुआ था।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई

जिला अस्पताल के सामने हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अचानक हुए मोबाइल विस्फोट और युवक के कपड़ों में आग लगने की घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की भोपाल संपत्तियों पर संकट… नवाब परिवार के खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Source link
#पनन #म #चलत #सकट #पर #जब #म #रख #मबइल #फट #यवक #क #कपड #म #लग #आग #कदकर #बचई #जन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *