पन्ना में डंपर ने 3 बाइक सवारों को रौंदा:  एक की पैर की हड्डी बाहर आई; भाग रहे डंपर चालक को लोगों ने पकड़ा – Panna News

पन्ना में डंपर ने 3 बाइक सवारों को रौंदा: एक की पैर की हड्डी बाहर आई; भाग रहे डंपर चालक को लोगों ने पकड़ा – Panna News

पन्ना में डंपर ने 3 बाइक सवारों को रौंदा:  एक की पैर की हड्डी बाहर आई; भाग रहे डंपर चालक को लोगों ने पकड़ा – Panna News


पन्ना जिले के अमानगंज-पिपरवाह बायपास तिराहे पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक घायल युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया और उसकी हड्डी बाहर आ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। भाग रहे डंपर चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिट्टी से भरे डंपर (MP35ZB1602) ने बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। घायलों में एक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर हादसे में विक्रमपुर-ददौलपुरा निवासी 18 वर्षीय कृष्णा आदिवासी का पैर पूरी तरह कुचल गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है। वहीं मकरदगंज निवासी 60 वर्षीय रामदेव पटेल का इलाज अस्पताल में जारी है। तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जा रही है। इलाज में देरी पर भड़के परिजन, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप घटना के बाद अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधन पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि पैर की हड्डी बाहर आने जैसी क्रिटिकल कंडीशन के बावजूद डॉक्टरों और स्टाफ ने तुरंत सक्रियता नहीं दिखाई। अस्पताल प्रशासन के उदासीन रवैये को लेकर मौके पर जमकर नाराजगी देखी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link
#पनन #म #डपर #न #बइक #सवर #क #रद #एक #क #पर #क #हडड #बहर #आई #भग #रह #डपर #चलक #क #लग #न #पकड #Panna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *