![]()
पन्ना जिले में आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर ऊषा परमार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाढ़ आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समय रहते जरूरी इंतजाम पूरे करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि आपात स्थिति में जनहानि और किसी भी तरह के नुकसान को रोका जा सके। डूब प्रभावित इलाकों के लिए बनेगी विस्थापन योजना कलेक्टर ने बैठक में आपदा के समय तुरंत एक्शन लेने पर जोर दिया। उन्होंने जिला और ब्लॉक स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे डूब प्रभावित और निचले इलाकों की पहचान कर वहां रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों या अस्थायी राहत शिविरों में भेजने की कार्ययोजना पहले से तैयार रखें। सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से करने के निर्देश बैठक में लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को मानसून से पहले सभी जरूरी सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत का काम प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ के दौरान फैलने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और वैकल्पिक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सिल्वर फॉल और बृहस्पति कुंड पर होगी विशेष निगरानी कलेक्टर ने जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और जलप्रपातों, जैसे सिल्वर फॉल और बृहस्पति कुंड पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इन स्थानों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारी रहेंगे अलर्ट मोड पर कलेक्टर ऊषा परमार ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा सटीक सूचना मिलते ही आपसी तालमेल के साथ तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और जनपद पंचायत सीईओ उपस्थित रहे।
Source link
#पनन #म #बरश #स #पहल #बढ #आपद #परबधन #क #समकष #कलकटर #न #दए #पखत #इतजम #क #नरदश #सलवर #फल #और #बहसपत #कड #पर #वशष #नगरन #Panna #News


