![]()
पन्ना जिले के ग्राम कठई में बिजली कंपनी की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। शासन की कल्याणकारी योजना के तहत जिन गरीब ग्रामीणों को केवल एक बल्ब जलाने के लिए बिजली कनेक्शन दिए गए थे, उन्हें पिछले तीन वर्षों से मनमाने और भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। वहीं बिल जमा न होने पर विभाग ने इन निर्धन परिवारों के बैंक खाते भी होल्ड करवा दिए। परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की। बिना रीडिंग भेजे जा रहे हजारों के बिल ग्राम कठई के निवासी सूरज पिता चरण गौड़, उजियार, कल्याण, यशोदा, शंकर, फूलसिंह, वारे और मुलायम सहित दर्जनों आदिवासियों व निर्धनों के घरों में सरकार की योजना के तहत सिंगल बत्ती कनेक्शन लगाए गए थे। इस योजना का मूल उद्देश्य गरीब परिवारों को नाममात्र के शुल्क पर बुनियादी बिजली देना है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग का अमला कभी रीडिंग लेने नहीं आता और पिछले 3 साल से दफ्तर में बैठकर ही मनमर्जी से हजारों रुपये के बिल भेज रहा है। किसी का 3000 तो किसी का ₹5500 आया बिल ग्रामीणों ने बताया कि सिंगल बत्ती कनेक्शन होने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा हर महीने अलग-अलग और मनमाना बिल भेजा जाता था। वर्तमान में किसी ग्रामीण का बिल 3,000 रुपए बकाया दर्शा रहा है तो किसी का 5,500 रुपए तक पहुंच गया है, जो कि एक बल्ब की खपत के लिहाज से पूरी तरह अवास्तविक है। खाते सीज, दाने-दाने को मोहताज हुए ग्रामीण सूरज ने बताया कि जब मजदूरी कर पेट पालने वाले ये गरीब ग्रामीण इस भारी-भरकम राशि का भुगतान नहीं कर पाए, तो बिजली कंपनी ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके बैंक खातों को ही होल्ड करवा दिया। खाता सीज होने के कारण ग्रामीण न तो मजदूरी के पैसे निकाल पा रहे हैं और न ही उन्हें सरकारी योजनाओं की राशि मिल पा रही है। इस दंडात्मक कार्रवाई से इन परिवारों के सामने रोजमर्रा के राशन-पानी और दैनिक खर्च का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कलेक्टर से बिल निरस्त करने की मांग कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रभावित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि बिजली कंपनी द्वारा जारी किए गए इन अवैध और मनमाने बिलों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। साथ ही, बिना किसी पूर्व सूचना या नियम के गरीबों के बैंक खाते होल्ड करने वाले बिजली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच कर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
Source link
#पनन #म #सगल #बतत #कनकशन #धरक #क #हजर #क #बल #बन #रडग #तक #बल #आ #रह #बजल #कपन #न #बक #खत #भ #हलड #कए #Panna #News


